<

AGRA: AGRA: पांच कॉलोनी व अपार्टमेंट्स को एडीए ने नोटिस कि अगर यमुना किनारे कूड़ा फेंका तो खैर नहीं होगी। पूर्व में क्9 कॉलोनीज व अपार्टमेंट्स को नोटिस दिया जा चुका है। कमिश्नर की सख्ती के बाद एडीए हरकत में आ गया है।

कूड़ा एडीए के लिए मुसीबत

कभी कोई तो कभी कोई यमुना किनारे कूड़ा डाल ही जाता है। नगर निगम एक लाख का जुर्माना झेल चुका है। अब नगर निगम तो कूड़ा नहीं डाल रहा है, लेकिन कॉलोनी वाले और जिसका भी मौका लग जाता है वह यमुना किनारे कूड़ा डाल ही जाता है,जिसे ध्यान में रखते हुए एडीए ने शुक्रवार को पांच कॉलानियों को नोटिस भेजा है।

निगम ने चलाया अभियान

शुक्रवार को नगर निगम ने अभियान के रूप में यमुना किनारे सफाई अभियान चलाया। राजश्री एस्टेट के पास नगर निगम के फ्0 कर्मचारी जुटे रहे। नगर निगम के क्षेत्रीय इंस्पेक्टर ने बताया कि लोगों को कूड़ा न डाले जाने के लिए जागरूक किया गया है। फिर भी अगर कोई यमुना में किनारे कूड़ा डालते हुए मिलता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ये हैं कॉलोनियां

-नवभारत अपार्टमेंट

-पुष्पांजलि गार्डन

-मैत्री विहार

-राहुल विहार

-शिवम विहार