कोहली से कई रिकॉर्ड को खतरा

जी हां हाल ही एडम गिलक्रिस्ट ने दो भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। इनमें भारतीय कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी  शामिल है। गिलक्रिस्ट ने विराट की प्रंशसा में कहा कि इनका जुनून और अक्रामकता तो देखते ही बनती है। हाल ही में उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर जगह बनाली है। वर्तमान में कोहली का प्रदर्शन देखकर लगता है कि अभी और कई रिकॉर्ड खतरे में हैं। दक्षिण अफ्रीका जाने के अलावा उन्हें और भी कई विदेशी सरजमियों पर खेलना है। ऐसे में लगता है कि अगर वह कोई रिकॉर्ड नहीं भी तोड़ पाए तो उनके करीब तक जरूर पहुंचेंगे।

धोनी की तारीफ करते हुए एडम गिलक्रिस्‍ट ने कोहली को बताया इनके लिए खतरा

धोनी की तुलना ठीक नहीं

वहीं एडम गिलक्रिस्ट ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भी काफी तारीफ की। इस दौरान इनका कहना है कि टीम इंडिया के लिए महेंद्र सिंह धोनी हमेशा फायदेमंद रहे हैं और आज भी है। इसलिए इनके अनुभव कि किसी दूसरे खिलाड़ियों से तुलना ठीक नहीं होगी। आज भी एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में पूर्व कप्तान धोनी मैदान पर तीसरे से नंबर लेकर सातवें नंबर तक शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। वहीं ड्रेसिंग रूम से लेकर मैदान तक उन्होंने कभी किसी खिलाड़ी को निराश नहीं होने दिया। इतना ही नहीं एडम गिलक्रिस्ट का यह भी मानना है कि धोनी 2019 विश्व कप के लिए अभी काफी कुछ करने की क्षमता है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk