- प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से प्रयोग की जा रही है पॉलीथीन

- फैक्ट्रियों में उत्पादन भी हो रहा, शासन तक पहुंची खबर

KANPUR : प्रतिबंध के बावजूद पॉलीथीन का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। यही नहीं निर्माण करने वाली फैक्ट्रियों पर भी ताले नहीं लगे हैं। अब प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा है। 22 अप्रैल से अभियान चलाकर पॉलीथीन जब्त की जाएगी और प्रयोग करने वाले दुकानदारों का चालान होगा।

कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने पॉलीथीन के प्रयोग को प्रतिोंधित कर दिया है। आदेश आने के बाद भी प्रशासन द्वारा सख्ती न किए जाने से पॉलीथीन की प्रयोग रुक नहीं पा रहा है। हर बाजार में पॉलीथीन का प्रयोग होता देखा जा सकता है। कुछ दुकानदारों ने पॉलीप्रापलीन के बैग का प्रयोग शुरू किया, लेकिन अधिकतर दुकानदार पॉलीथीन के बैग ही पैकिंग में प्रयोग कर रहे हैं।

फैक्ट्रियों में उत्पादन चल रहा

पनकी, किदवईनगर, फेथफुलगंज, लालबंगला आदि क्षेत्रों में पॉलीथीन का उत्पादन करने वाली फैक्ट्रियों में लगातार उत्पादन चल रहा है। इसकी जानकारी शासन तक पहुंच चुकी है। अब शासन ने प्रशासन को सख्त कदम उठाकर पॉलीथीन पूर्ण रूप से बंद करने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद प्रशासन ने अभियान चलाने की रूपरेखा बनाई है। एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने बताया कि अभियान की रूपरेखा बना ली गई है। अभियान में नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व एफएसडीए की टीम लगेंगी।