-जालसाज महिला ने एडमिशन के नाम पर ठगे हजारों रुपए

-महिला को यूपी पुलिस भी एक मामले में कर चुकी है अरेस्ट

DEHRADUN : नामी स्कूल में एडमिशन कराने के नाम पर जालसाज महिला ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर एक व्यक्ति को हजारों का चूना लगा दिया। पैसे लेने के बाद दोनों गायब हो गए। पुलिस ने पीडि़त पक्ष की तहरीर पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू र दी है।

सेकेंड में होना था एडमिशन

शहर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में राजेन्द्र नगर निवासी राखी चौहान वाइफ ऑफ विकास चौहान ने बताया है कि वह अपने बेटे अनीखित चौहान क्लास सेकेंड में सिटी के नामी स्कूल में एडमिशन कराना चाहते थे। जनवरी में राखी की मुलाकात संगीता नाम की महिला से हुई। जिसने बताया कि वह ऐसी महिला को जानती है जो सिटी के प्रतिष्ठित स्कूल्स में बच्चों का किसी भी क्लास में एडमिशन करवा सकती है। उक्त महिला का नाम सुजैना सरकार है जो नेशविला रोड पर कम्प्यूटर सेंटर संचालिकरती है।

दर्जनों को लगाया चूना

विकास चौहान ने बताया कि जनवरी में वे लोग नेशविला रोड पर ही सुजैना सरकार से मिले थे। सुजैना ने उन्हें बताया था कि वह उनके बेटे अनिखित चौहान का एडमिशन करवा देगी। डील साठ हजार रुपए में तय हुई थी। विकास ने बताया कि उनके अलावा भी कई अन्य पेरेंट्स ने भी उक्त महिला को सिटी के अलग अलग प्रतिष्ठित स्कूल्स में अपने बच्चों के एडमिशन के लिए मोटी रकम दी थी, लेकिन एडमिशन सीजन शुरू होने पर एक भी बच्चे का एडमिशन उक्त महिला न करवा सकी। ठगे जाने का एहसास होने पर लोग उक्त महिला के कम्प्यूटर सेंटर पर पहुंचे, लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। उक्त महिला गायब थी। संगीता की खोजबीन की गई तो पता चला कि उसे भी यूपी पुलिस ने किसी मामले में अरेस्ट किया है। कोतवाल एसएस बिष्ट ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।