- यूपी बोर्ड के मूल्यांकन की तैयारियों के साथ ही स्कूल कर रहे हैं नए सेशन की तैयारियां

- स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू अब एक अप्रैल की है तैयारियां

Meerut। यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने के बाद अब विभाग ने जहां मूल्यांकन की तैयारियां कर ली है। वहीं माध्यमिक स्कूलों ने अपै्रल माह से शुरू होने वाले सेशन की तैयारियां शुरू कर दी है।

होने लगे रजिस्ट्रेशन

शहर के विभिन्न माध्यमिक स्कूलों में क्लास छह, नौ के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके लिए तमाम बड़े स्कूलों में रजिस्ट्रेशन फार्म भरे जा रहे हैं। डीएन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सुशील कुमार ने बताया कि उनके यहां क्लास छह व नौवीं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके यहां केवल 15 अप्रैल तक ही एडमिशन की प्रक्रिया होगी।

एक अप्रैल को होगा टेस्ट

आरजी की प्रिंसिपल रजनी ने बताया कि उनके यहां 15 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। एक अप्रैल की सुबह नौ बजे टेस्ट भी कराया जाएगा। बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर के प्रिंसिपल कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके यहां क्लास छह के लिए सौ और नौ के लिए भी सौ सीट हैं। 29 मार्च को टेस्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राइमरी सेक्शन में क्लास वन के लिए 30 तक रजिस्ट्रेशन होंगे।

सेंट जोजफ में हैं 60 सीट

जीआईसी में भी अपै्रल में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं सेंट जोजफ स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यहां क्लास छह के लिए 50 नौ के लिए 60 सीट हैं। एसडी सदर के प्रिंसिपल बीबी बंसल ने बताया कि उनके यहां इस बार क्लास छह के लिए तीन सेक्शन में 75 सीट हैं। क्लास वन के लिए दो सेक्शन में 50 सीट और नाइन के लिए नौ सेक्शन में 80 सीट हैं।

30 से मूल्यांकन

यूपी बोर्ड में होली के बाद 30 से मूल्यांकन शुरू कर दिया जाएगा। जिसके लिए केंद्रों सहित दो हजार कॉपी निरीक्षकों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। होली के बाद ही इस संबंध में लखनऊ में एक स्पेशल ट्रेनिंग देने की भी तैयारी चल रही है।