- लॉ की 320 सीट के लिए मेरिट बेस पर होंगे एडमिशन

- कॉलेज जल्द जारी करेगा नोटिफिकेशन

DEHRADUN : अगर आप लॉ में एडमिशन लेना चाहते हैं और इसके लिए डीएवी पीजी कॉलेज का चुनने जा रहे हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर है। डीएवी पीजी से लॉ करने की राह अब आसान नहीं होगी। लॉ में भी दाखिला अब आसान नहीं होगा। कॉलेज इस बार लॉ में एडमिशन प्रॉसेस में बदलाव करने जा रहा है। कॉलेज एंट्रेंस के बजाए इस बार मेरिट बेस पर एडमिशन करेगा। डीएवी पीजी कॉलेज इस बार लॉ के लिए एंट्रेंस टेस्ट नहीं कराएगा। कॉलेज में इस बार अपनी फ्ख्0 सीट के लिए मेरिट बेस पर एडमिशन किए जाएंगे। दरअसल फीस कम होने की वजह से हर साल एडमिशन के लिए काफी मारा मारी रहती है। एडमिशन के लिए अभी तक जनरल कैटेगरी का कैंडिडेट जिसने गे्रजुएशन में ब्भ् परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त किए हो अप्लाई कर सकता था। जबकि एससी कैटेगरी कैंडिडेट्स को भ् परसेंट की छूट दी गई थी, लेकिन अब मेरिट बेस पर एडमिशन होने से कैंडिडेट्स के लिए एडमिशन की राह मुश्किलों भरी हो गई है। मेरिट के मानक काफी कड़े हैं ऐसे में कैंडिडेट्स के लिए लॉ में एडमिशन लेना एक बड़ी चुनौती होगी।

------

अभी तक कॉलेज लॉ के लिए एंट्रेंस कराता था, लेकिन अब कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन लॉ में भी इस बार मेरिट बेस पर एडमिशन करेगा। लास्ट ईयर एग्जाम में हाईटेक नकल का मामला सामने आया था। मेरिट बेस पर एडमिशन होने से ऐसी संभावनाएं भी नहीं रहेगी। इस मामले में जल्द ही नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा।

- डा। देवेंद्र कुमार भसीन, प्रिंसिपल, डीएवी पीजी कॉलेज