कानपुर। एक्टर अर्जुन रामपाल हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं कुछ घंटों पहले ही अर्जुन ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की प्रेग्नेंट तस्वीर शेयर कर फैंस को चौंका दिया। अर्जुन की पोस्ट की हुई तस्वीर में एक्टर गैब्रिएला को प्यार से पकड़ कर बैठे हैं। गैब्रिएला ने हाई स्लिट गाउन पहना है जिसमें उनका बेबी बंप साफ देखा जा सकता है। इस फीलिंगफुल ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पर अर्जुन ने कैप्शन लिखा है, 'मैं खुशनसीब हूं जो तुम्हें पाया और अब फिर से एक बार... थैंक्यू बेबी इस बेबी के लिए।' अर्जुन ने इस तरह ये इमोशनल पोस्ट कर फैंस को फिर से अपने पिता बनने की जानकारी दी।

अर्जुन रामपाल तलाक के बाद फिर बनने जा रहे बाप,गर्लफ्रेंड गैब्रिएला हुईं प्रेग्नेंट

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

इस तस्वीर के शेयर करने के बाद अर्जुन-गैब्रिएला को लोग विशेज भेज रहे हैं। कहा जाता है कि दोनों पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान मिले थे। साल 2009 में आईपीएल की आफ्टर पार्टी में इनकी पहली मुलाकात हुई। अर्जुन रामपाल की एक्स वाइफ मेहर जेसिया से एक्टर ने शादी के  20 साल के बाद तलाक लिया। पहली वाइफ से अर्जुन की दो बेटियां भी हैं। एक की उम्र 16 साल है तो एक की 13 साल। मालूम हो उनकी फर्स्ट वाइफ एक्टर से तीन से बड़ी हैं। अर्जुन 45 के हैं और वो इस वक्त 47 साल की हैं। इनका तलाक बीते साल मई में ही हुआ था।

अर्जुन रामपाल तलाक के बाद फिर बनने जा रहे बाप,गर्लफ्रेंड गैब्रिएला हुईं प्रेग्नेंट

अर्जुन रामपाल बर्थडे: लिया ये बडा़ रिस्क और बन गए स्टार, जानें इनके जीरो से हीरो बनने तक का सफर

तस्वीरें : इस वजह से हुआ अर्जुन की मां का निधन, एक्स वाइफ और गर्लफ्रेंड दुख की घडी़ में आईं साथ नजर

रिलेशन को लेकर मुंह बंद ही रखा

एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन आखिरी बार एक वेब सीरीज में नजर आए थे। एक्टर काफी समय से फिल्मों से दूर ही हैं।  इस वक्त एक्टर के किसी फिल्म में नजर आने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। गैब्रिएला संग अर्जुन ने कभी मीडिया में अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी पर इस तस्वीर को शेयर कर उन्होंने फैंस के दिलों में चल रही अपने रिलेशनशिप की उलझन को सुलझा दिया है। मालूम हो अर्जुन और गैब्रिएला अकसर ही साथ में कभी लंच तो कभी डिनर डेट पर जाते स्पाॅट हो जाते हैं। इस सबके बीच वो अपनी दोनों बेटियों को समय देना कभी नहीं भूलते हैं।

अर्जुन रामपाल तलाक के बाद फिर बनने जा रहे बाप,गर्लफ्रेंड गैब्रिएला हुईं प्रेग्नेंट

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk