इस फिल्म में देखेगीं साथ

खबरों के मुताबिक रेखा और धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म यमला पगला दीवाना में ये जोडी़ साथ साथ नजर आएगी। इससे पहले करीब 45 साल पहले रेखा और धर्मेंद्र साथ नजर आए थे। इतने सालों बाद दोनों उसी पुराने गाने पर थिरकते नजर आएगें जिस पर दोनो ने सालों पहले गुनगुनाया था। वो गाना है राफ्ता राफ्ता देखो आंख मेरी लडी़ है। बता दें कि ये गाना साल 1973 की फिल्म कहानी किस्मत की में रेखा और धर्मेंद्र पर ही फिल्माया जा चुका है।

45 साल बाद फिर से धर्मेंद्र और रेखा 'राफ्ता राफ्ता' आंख लडा़एंगे

सलमान और रेखा दिखेगें साथ

इस गाने में सिर्फ धर्मेंद्र और रेखा की जोडी़ ही साथ देखने को नहीं मिलेगी बल्कि सलमान और रेखा भी इस गाने में लगभग तीस साल बाद साथ नजर आएंगे। इस गाने में सलमान के साथ शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी साथ थिरकते दिखेगें। इससे पहले साल 1988 में आई फिल्म बीबी हो तो ऐसी में रेखा और सलमान साथ आखिरी बार साथ नजर आए थे।

45 साल बाद फिर से धर्मेंद्र और रेखा 'राफ्ता राफ्ता' आंख लडा़एंगे

राफ्ता राफ्ता गाना

राफ्ता राफ्ता गाना साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म कहानी किस्मत की का है। इस गाने पर उस वक्त भी रेखा और धर्मेंद्र की जोडी़ ने ही कमाल दिखाया था। इस बार फिर से दोनों इस गाने के रिमेक पर थिरकने को बेकरार हैं। खबरों के मुताबिक रेखा इस गाने पर अपने ठुमके दिखाने के लिए तैयार भी हो गई हैं।

45 साल बाद फिर से धर्मेंद्र और रेखा 'राफ्ता राफ्ता' आंख लडा़एंगे

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk