- सहजनवा एरिया के बनगांवा में बाग में मिली लाश GORAKHPUR: सहजनवा एरिया के बनगांवा के नान्हू बाग में एक 45 वर्षीय महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली। महिला का हाथ व गला रस्सी से कसा हुआ था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई। लगातार दूसरे दिन मिली लाश से सनसनी लगातार दूसरे दिन एरिया में महिला का हत्या कर फेंका गया शव मिलने से सनसनी फैल गई। रविवार को भी नाले से पुलिस ने एक महिला की हत्या कर फेंका गया शव बरामद किया था। सोमवार को मिली लाश की पहचान जगदीशपुर के राशिद की सौतेली मां असरून निशा के रूप में हुई। राशिद के मुताबिक मृतका बीती रात 12 बजे से घर से गायब थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नही चला। जगदीशपुर के अब्दुल्ला शेख की मृतका असरून निशा दूसरी पत्‍‌नी थी। उनकीपहली पत्‍‌नी की मृत्यु हो चुकी है। जिनसे दो बच्चे व मृतका के सात बच्चे हैं। जबकि पति पूना में मजदूरी करता है। जो इस समय घर पर नहीं है। मृतका भी जीवन यापन के लिए मजदूरी का कार्य करती थी। गले मे रस्सी से कसे जाने से कट का निशान मिला व दोनों हाथ भी रस्सी से बंधे थे। इससे महिला के हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं मृत महिला की देवरानी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को हत्या की तहरीर दी है।