- एक और शव मिलने से फैली सनसनी

आगरा। थाना रकाबगंज एरिया में हाथी घाट के उसी एरिया में जला और कुचला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव ठीक उसी अवस्था में मिला है जैसा पहले मिला था। दोनों की हत्या को जोड़ कर देखा जा रहा है। मौके पर वारदात करते हुए या शव फैंकते हुए किसी को नहीं देखा गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

हाथ पर लिखा है नाम

हाथी घाट पर शनिवार की सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव बुरी तरह से जला हुआ है। उसका चेहरा पत्थर से कुचल दिया है। पहचान मिटाने को आग लगा दी गई। पहचान के नाम पर मात्र चौखाने वाली सफेद शर्ट का टुकड़ा बचा है। सुबह राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक मृतक के दाहिने हाथ पर सुल्तान व ठीक इसके नीचे सुनीता लिखा है। कहीं मामला लव जिहाद का तो नहीं है। या फिर गुरुवार को मिले शव से इस शव को कोई संबंध तो नहीं है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। गुरुवार को मिले शव को देखने कोई नहीं आया है।

कहां से फेंका गया शव

जहां पर शव मिला है वहां पर आतिशबाजी की दुकानें लगी है। साथ ही ऊपर पुराना स्ट्रेची ब्रिज है जिस पर ट्रेन चलती है। अब बड़ा सवाल यह है कि शव यहां पर किसी वाहन से फैंका नहीं जा सकता चूंकि यहां पर बाउंड्री बनी है। दूसरा ट्रेन से भी शव नहीं फेंका जा सकता, चूंकि शव जला हुआ है। माना जा रहा है कि यहां पर लाकर ही उसे मारा गया है, लेकिन किसी की निगाह क्यों नहीं पड़ी। युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई गई है।