- फाइल गायब करने के मामले में नगर आयुक्त का रवैया सख्त

- अलकरीम सहित पाल होटल व आबूनाले की फाइलें भी गायब

Meerut। नगर आयुक्त ने अलकरीम होटल की फाइल गायब करने के मामले में किराया लिपिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सोमवार से नगर निगम में नो वर्क नो सैलरी का नियम लागू करने के भी निर्देश जारी किए हैं।

सैंकड़ों फाइल हैं गायब

होटल अलकरीम ही नहीं, आबूनाला और पाल होटल समेत सैंकड़ों मामलों की फाइल गायब हैं। जिनका कुछ अतापता नहीं है। हालात है कर्मचारियों ने पुरानी फाइलों को गायब कर नई फाइल बना दी। पुराने रिकार्ड सारे गायब कर दिए।

एफआईआर दर्ज क्यों नहीं हुई

नगर आयुक्त ने फाइल गायब होने के मामले में आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी सारी फाइल गायब होने के बाद भी किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई गई। आखिर किस बात का इंतजार किया जा रहा है। दस साल से अधिक समय हो गया है। किसी ने फाइलों की सुध लेने की कोशिश ही नहीं की।

कर्मचारी हुए दो फाड़

हड़ताल के संबंध में कर्मचारी दो फाड़ हो गए हैं। कुछ कर्मचारी कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव के पक्ष में व कुछ कर्मचारी लिपिक लोकेश शर्मा के पक्ष में उतर गए है।

लिपिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वर्तमान में जिस कर्मचारी पर चार्ज होता है। उसकी जिम्मेदारी होती है कि सभी फाइल सुरक्षित रखी रहे। यदि हड़ताल को वापस नहीं किया गया तो नो वर्क नो सैलरी का नियम लागू किया जाएगा।

-डीकेएस कुशवाहा नगर आयुक्त