ब्रिटेन की मैचमेकिंग साइट की सर्वे रिर्पोट की मानें तो औरतों की उम्र उनके मिस्टर परफेक्ट चुनने के र्निणय को प्रभावित करती है। इस सर्वे ने महिलाओं के डेटिंग और रिलेशनशिप को लेकर बदलते एटिट्यूड को ट्रैक करने के प्रयास में ये जानकारी जुटाई और पता लगाया कि महिलायें अपने पार्टनर का चुनाव किस आधार पर करती हैं।

18 से 24 साल के बीच
इस उम्र की गर्ल्स ऐसा पार्टनर चुनती हैं जिसे वो अपने दोस्तों के बीच शो ऑफ कर सकें और उन्हें इंप्रेस कर सकें। इस एज ग्रुप की करीब 47 परसेंट गर्ल्स अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपने फ्रेंडस की पसंद से चुनती हैं।

25 से 34 साल के बीच
इस उम्र की महिलायें ऐसे मर्द से डेट करना पसंद करती हैं जो उनसे बेहतर फिजिकल शेप में हो और उसकी सेक्सुअल कंपेटिबिलटी अच्छी हो। अपने गोल्स को लेकर एंबीशियस पुरुष भी इस एज ग्रुप की महिलाओं को पसंद आते हैं।

Women dating

35 से 44 साल के बीच
ऐसी औरतें अपने से बड़े मर्दों के साथ डेट करना और सैटल होना पसंद करती हैं। लेकिन अपने पार्टनर का सोशल ग्रेस उनके लिए सबसे इंर्पोटेंट होता है।

45 से 54 के बीच
हालाकि इस उम्र की अधिकांश महिलायें सैटल हापे चुकी होती हें और उनके पारिवारिक दायित्व भी होते हैं पर अगर उन्हें चुनना होता है तो वैसे साथी का चुनाव करती हैं जिसके साथ वे सुरक्षित और सहज महसूस करती हैं।

55 के पार
निसंदेह इस उम्र में चुनाव की बात अजीब लगती है पर ये भी सच है कि किसी साथी की जरूरत इसी दौर में ही सबसे ज्यादा होती है। सर्वे में पाया गया कि इस उम्र के बाद महिलायें ज्यादा स्वतंत्र महसूस करती हैं और उनके लिए पार्टनर की उम्र नहीं खुश और केयर करने वाला होना ज्यादा महत्व रखता है।

वैसे महिलायें किसी भी उम्र की हों अपने लिए पार्टनर चुनते समय उनके लिए सबसे इंर्पोटेंट सोशल स्टेटस ही होता है। इसके बाद उम्र, लुक्स और दूसरी बाते हैं।

Relationship News inextlive from relationship News Desk