फोटो नम्बर 7

- रोडवेज परिसर पहुंचे भाजयुमो कार्यकत्र्ता, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

- किराया बढ़ाने का फैसला वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

HARIDWAR: रोडवेज का किराया बढ़ाए जाने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने रोडवेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से किराया बढ़ाए जाने के फैसले को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार अपने इस फैसले को वापस नहीं लेती तो फिर आंदोलन किया जाएगा।

खटारा बसों की हालत सुधारे सरकार

हाल ही में सरकार ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का किराया दस परसेंट बढ़ाया। सरकार के इस फैसले का भाजयुमो विरोध कर रहा है। भाजयुमो के कार्यकत्र्ता वेडनसडे को रोजवेज परिसर पहुंचे और सरकार के इस फैसले के विरोध में जमकर नारेबाजी की। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि किराया वृद्धि कर सरकार ने आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया है। महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि सरकार रोडवेज बसों की खस्ता हालत सुधारने के बजाय यात्री किराया बढ़ा रही है। मंडल उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि सरकार और निगम पहले सुविधाएं बढ़ाए तब किराया बढ़ाने की बात करे। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार जल्द अपना निर्णय वापस नहीं लेती तो पार्टी बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। प्रदर्शन के दौरान अनुराग शुक्ल, सुमित लखेड़ा, विशाल गोस्वामी, आशीष कुमार राठौर, संजू नारंग, राजेन्द्र कटारिया, नरेन्द्र राठौर, गौरच सचदेवा, मोहित अरियाल, हर्षल शर्मा, दिव्यम यादव, अर्चित वोहरा, शिवम यादव, अंकित राठौर, विनय निगम, विवेक मनराल, शशांक शर्मा, दीपक नाथ गोस्वामी, सुमित चौधरी, विमल साटू, लाल राजपूत, ईष्टदेव स्वामी, चन्द्रकांत पाण्डे, मनोज अग्रवाल, अमित भारद्वाज शामिल रहे।