1- स्मॉग और फॉग ने दिल्ली यमुना एक्सप्रेसवे पर कहर बरपा रखा है। सीजन के पहले कोहरे में जब एक्सप्रेसवे वाहन फर्राटा भर रहे थे तो अचानक हर ओर चीखने-चिल्लाने की आवजें आने लगीं। आसपास के लोगों व पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस दुर्घटना की वजह से एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया।

यमुना एक्‍सप्रेस वे पर एक के बाद भिड़े वाहन

2- देखते ही देखते रोड पर अफरातफरी मच गई। धुंध के कारण किसी को समझ ही नहीं आ रहा था कि हो क्या रहा है। बस हर कोई अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहा था।

यमुना एक्‍सप्रेस वे पर एक के बाद भिड़े वाहन

3- कुछ देर में चारों ओर एक के पीछे एक वाहन ठुके हुए नजर आए। कोहरे के कारण बुधवार तड़के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक कई वाहन टकराए। एक के पीछे एक खड़े वाहनों को तेज रफ्तार गाडि़यां टक्कर मार रहीं थीं। लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग रहे थे।

यमुना एक्‍सप्रेस वे पर एक के बाद भिड़े वाहन

4- हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। अधिकतर हादसे मथुरा के मांट और बलदेव थाना क्षेत्रों में हुए। यहां कोहरे के कारण करीब 50 वाहन आपस में भिड़ गए।ऐसे में सुनसान एक्सप्रेसवे पर राहत कार्य में भी परेशानी हो रही है। पहले दो वाहन टकराए, जिनको हटाने की कवायद चल ही रही थी कि उससे पहले ही सौ मीटर तक कई वाहन टकराते चले गए।

यमुना एक्‍सप्रेस वे पर एक के बाद भिड़े वाहन

5- एक हादसे के बाद पीछे से आ रहे सभी वाहन टकराते चले गए। इसमें करीब 10 लोगों को चोट आई हैं। अचानक पड़े इस कोहरे के कारण पुलिस और यातायात की कोई तैयारी भी सामने नहीं आई।

यमुना एक्‍सप्रेस वे पर एक के बाद भिड़े वाहन

National News inextlive from India News Desk