आगरा। सर्दी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को आगरा दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे चला गया। शाम होते ही सर्द हवा तेज हो गई। मौसम विभाग ने सुबह घना कोहरा छाए रहने के साथ तापमान में गिरावट की आशंका व्यक्त की है। तापमान में गिरावट और नमी से गलन भरी सर्दी पड़ रही है। ऐसे में सुबह कोहरा छाए रहने से लोग ठिठुरते रहे, शीतलहर में कुछ देर के लिए धुंध में धूप छिपी रही। रात में लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 21.7 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान 0.4 डिग्री मुजफ्फरनगर का रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर पर आगरा रहा।

प्रदेश के शहरों का तापमान

मुजफ्फरनगर - 0.4

आगरा - 3.6

शाहजहांपुर - 3.9

कानपुर सिटी - 4

सुल्तानपुर - 4

बरेली - 4.5