- ताज सिटी का दूसरा नाम हो सकता है संगमरमरी नगरी

- सिटी को एक ही कलर में रंगने की तैयारी में नगर निगम

- जयपुर की तर्ज पर सिटी को नया नाम देने की कवायद में अधिकारी

<- ताज सिटी का दूसरा नाम हो सकता है संगमरमरी नगरी

- सिटी को एक ही कलर में रंगने की तैयारी में नगर निगम

- जयपुर की तर्ज पर सिटी को नया नाम देने की कवायद में अधिकारी

AGRA.agra@inext.co.in

AGRA। पिंक सिटी में रंगी जयपुर सिटी की तर्ज पर अब ताज सिटी भी एक ही रंग में रंगी आएगी। इसके लिए नगर निगम तैयारियां कर चुका है। डिपार्टमेंट अब ताजगंज एरिया की सभी बिल्डिंग्स पर एक जैसा कलर कराने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम के सोर्सेज ने बताया कि संगमरमरी ताजनगरी को भी दूधिया रंग यानि व्हाइट कलर में रंगने की तैयारी है।

जल्द दिखाई देगा असर

ताजमहल की खूबसूरती को और निखारने के लिए ताज सिटी भी दूधिया रंग में रंगी जाएगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, सिटी के लिए ये बहुत बड़ी बात है कि यहां पर ताजमहल है, इसलिए सिटी की दूसरी बिल्डिंग्स भी उसी कलर में होनी चाहिए।

टूरिस्ट्स को लुभाने की है कोशिश

ऐसा माना जा रहा है कि अब प्रशासन टूरिस्ट्स को लुभाने की कोशिश कर रहा है। जिस प्रकार से जयपुर को पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है उसी प्रकार ताज सिटी को संगमरमरी नगरी के नाम से जाना जाए इसके लिए तैयारी कर रहा है जिससे देश-विदेश से आने वाले टूरिस्ट्स की तादाद भी बढ़ सके।

दुकान से लेकर मकान होंगे एक जैसे

ताजनगरी के अंदर चाहे दुकान, मकान हो या फिर कोई भी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, सभी को एक जैसा रूप देने की तैयारी नगर निगम की है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में ताजनगरी को संगमरमरी नगरी के नाम से भी जाना जा सकेगा। विभागीय सोर्सेज की मानें तो प्रशासनिक अधिकारियों का प्रयास है कि सिटी को एक अलग नया आयाम दिया जा सके जिसकी वह हकदार भी है।

'ताजनगरी को यदि दूधिया कलर में रंगवा दिया जाए तो सिटी की सूरत ही बदल जाएगी साथ ही बाहर से आने वाले टूरिस्ट्स के लिए भी यह एक नया अहसास होगा.'

हरीओम शर्मा, लोकलाइट

'यदि ऐसा हो जाता है तो आस-पास रहने वाले लोगों को भी इसका बेनीफिट होगा क्योंकि उन्हें अपने मकानों में अलग-अलग कलर नहीं लगाने होंगे बल्कि एक ही कलर से काम चल जाया करेगा.'

कुसुम देवी, लोकलाइट

'जयपुर को लोग पिंक सिटी के नाम से जानते हैं, कहने को यहां ताजमहल है लेकिन इसका दूसरा कोई नाम नहीं है। यदि ताजनगरी को सफेद दूधिया कलर में रंगवा दिया जाए तो इससे अच्छी बात और क्या होगी.'

जयश्री देवी, लोकलाइट

'आगरा के लिए इससे बड़ी बात और कोई नहीं होगी कि आगरा को एक नया नाम मिल जाएगा। ताजमहल को संगमरमर के पत्थरों से बनाया गया है और यदि ताजमहल के पास ताजनगरी को भी संगमरमरी कलर में रंगवा दिया जाए तो इससे बेहतर बात क्या होगी.'

राजकुमार शर्मा, लोकलाइट

'ताजमहल के आस-पास के एरियाज को जहां तक हो सकेगा सफेद कलर में रंगने की तैयारी है ताकि ताजमहल के कलर में ही वह दिखाई दे, इस पर विचार कर रहे हैं। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो शीघ्र ही इस पर कार्य शुरू करवाया जाएगा.'

राजीव कुमार राठी, पर्यावरण अभियंता नगर निगम