- विश्व जनसंख्या दिवस पर आई नेक्स्ट ने कई जगह कराया पौधरोपण

- समाजेसवी संस्थाओं ने किया बढ़-चढ़कर प्रतिभाग, पौधरोपण किया

आगरा। धरती पर बिना हरियाली के सांस लेना मुमकिन नहीं हैं। शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर आई नेक्स्ट ने सिटी के चारों ओर हरियाली का बीड़ा उठाया। इसके अंतर्गत विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने सिटी के कई हिस्सों में पौधरोपण किया।

बच्चों की तरह करें पौधे की देखभाल

आराधना संस्था ने आवास-विकास स्थितसेक्टर-9 पार्क में पौधरोपण किया। यहां संस्था पदाधिकारियों द्वारा 11 पौधे लगाए गए। कॉलोनीवासियों ने पेड़ों की समुचित देख रेख की जिम्मेदारी ली। संस्था पदाधिकारियों को अगले साल के लिए आमंत्रित किया। ताकि वो यहां खुद आकर अपनी आंखों से इनकी प्रगृति देख लें। महासचिव डॉ। हृदेश चौधरी ने बताया कि संस्था पौधरोपण के लिए जागरूक करेगी। लोगों को बताया जाएगा कि पौधे की देखभाल अपने बच्चों की तरह करें। इस अवसर पर अध्यक्ष पवन आगरी, संजय बैजल, रोहित कत्याल, रश्मि गुप्ता, अनीता गुप्ता, अंजु चौधरी, चंद्रावती नरवार, रितु जैन आदि मौजूद रहे। कॉलोनी की तरफ से सभी व्यवस्थाएं गंगाधर कुशवाह, हरीकिशन सेतिया, पीएन यादव ने संभाली। संयोजक शरद जैन ने सभी का आभार जताया।

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी पौधरोपण

लगातार हो रहे पेड़ों के कटान से पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। इसी मुहिम के चलते महिला पंजाबी सभा द्वारा प्रतापनगर स्थित अष्ट भुजा मंदिर पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में रीटा आहूजा, रेनू गर्ग, सीमा खत्री, हर्षी करीरा, वर्षा सापरा, गर्वित, मंदिर पुरोहित अखिलेश शास्त्री आदि मौजूद रहे।

योजनाओं की भेंट चढ़ रही हरियाली

हरे-भरे पेड़ विकास योजनाओं की भेंट चढ़ रहे हैं। हाईवे चौड़ीकरण का मसला हो या फिर नई कॉलोनी विकसित करनी हो, ऐसी योजनाओं की भेंट हरियाली ही चढ़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए आशीर्वाद वेलफेयर सोसायटी द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर संस्थापिका तुषा शर्मा ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष डॉ। संगीता मल्होत्रा, उप सचिव पूजा राजपूत, सह सचिव मनोज श्रीवास, संरक्षक मुरारी लाल गोयल, काजल तयानी, सोनिया सोलंकी, सुनीता जौहरी, राजे राजपूत, सुमन गोयल, वीना सक्सेना, राज उपाध्याय आदि मौजूद रहीं।

लेडी लायल हॉस्पिटल

फुहारों के बीच लेडी लॉयल हॉस्पिटल में पौधरोपण किया गया। यहां हॉस्पिटल स्टाफ के साथ अधीक्षिक डॉ। बीना सक्सेना ने पर्यावरण बचाने को पौधे लगाए।