JAMSHEDPUR: 19 सितंबर को ग्रेजुएट कॉलेज के बाहर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (एआइडीएसओ) की रैली पर हमले के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। ग्रेजुएट कॉलेज में उस दिन कोई परीक्षा नहीं थी। जेएनयू में अभाविप के कार्यकर्ताओं द्वार अत्याचार के विरोध में अगर जमशेदपुर में प्रदर्शन हो रहा है तो क्या गलत है। यह बातें एआइडीएसओ द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही गई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अभाविप द्वारा छात्राओं के साथ छेड़खानी की बात कही जा रही है। यह बिलकुल गलत है। वीडियो फुटेज व तस्वीरों से साफ है कि अभाविप के इरादे क्या थे। उनके द्वारा मचाया गया उपद्रव पूरी सोची-समझी साजिश के तहत किया गया। आगे भी ऐसा ही करने की चेतावनी विभिन्न सोशल साइट्स के माध्यम से खुले आम दी जा रही है। प्रेस वार्ता में उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका संगठन 1954 से देश भर में चली हा आ रही है। प्रेसवार्ता में प्रदेश सचिव समर महतो, कोषाध्यक्ष सोहन महतो, उपाध्यक्ष प्रवीण महतो, जिलाध्यक्ष ¨रकी बंसीयार, सचिव युद्धिष्ठर कुमार, उापध्यक्ष अजय रॉय, संजय महतो आदि मौजूद थे।