-कांग्रेस ने बनारस से अजय राय को घोषित किया कैंडीडेट

-टिकट मिलने की खबर मिलते ही सड़कों पर जश्न मनाने उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ता

VARANASI: काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मंगलवार को कांग्रेस आलाकमान ने बनारस की संसदीय सीट पर नरेन्द्र मोदी के अगेंस्ट कांग्रेस के वर्तमान एमएलए अजय राय को मैदान में उतार दिया। दोपहर बार दिल्ली से आई खबर से अजय राय समर्थक उत्साह से लबरेज हो कर सड़कों पर उतर आये और अपने नेता को टिकट मिलने का जश्न मनाने लगे

खूब फोड़े पटाखे

दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय से बनारस से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर अजय राय का नाम मंगलवार को डिक्लेयर होते ही कांग्रेस कार्यकर्ता मैदागिन चौराहे पर इकठ्ठा हुए। यहां राघवेन्द्र चौबे और अनिल श्रीवास्तव अन्नू के नेतृत्व में पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मैदागिन चौराहे पर स्थित भारत रत्‍‌न राजीव गांधी की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया और फिर पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। अजय राय को टिकट मिलने के बाद कांग्रेसी अब तैयारी में जुट गए हैं। शाम करीब सात बजे दिल्ली से फ्लाइट से बनारस लौटे अजय राय जब अपने लाव लश्कर सहित अपने लहुराबीर स्थित आवास पहुंचे तो उनका जमकर स्वागत किया गया। समर्थकों के हुजूम के चलते लहुराबीर चौराहे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।

काफी लोकप्रिय हैं अजय

बता दें कि अजय राय ने क्99म् में कोलअसला विधानसभा सीट से नौ बार के विधायक रहे ऊदल को हराया था। इसके बाद अजय राय ख्00ख् में भाजपा सरकार में मंत्री बने। ख्009 में भाजपा से कुछ खटपट होने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी और सपा में चले गए और सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़कर थर्ड प्लेस हासिल किया था। इसके बाद अजय राय ने सपा भी छोड़ दी और फिर निर्दल कैंडीडेट के रुप में कोलअसला से चुनाव लड़कर जीत हासिल की और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।