-कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों को हुआ शक

ALLAHABAD: कीडगंज कृष्णा नगर के रहने वाले 32 साल के बीमा एजेंट मनीष कुमार श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर जान दे दी। 15 अगस्त को घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस ने खबर दी तो मामला खुला। शव दरवाजा तोड़कर निकाला गया। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पड़ोसियों और फैमिली के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि मनीष कुमार कई दिन से तनाव में था।

पिता हो चुके हैं रिटायर्ड

मनीष कुमार के पिता सुशील कुमार रिटायर्ड कर्मचारी हैं। वह लखनऊ में रहते हैं। उनका एकलौता बेटा मनीष कृष्णा नगर में अकेले रहता था। उसे आखिरी बार 13 अगस्त को देखा गया था। 13 अगस्त के बाद से उसके बारे में जानकारी नहीं मिली थी। जब घर से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों का माथा ठनका। आवाज देने पर भी मनीष की तरफ से कोई रिस्पांस नहीं हुआ तो लोगों का शक गहरा गया। आशंका सही साबित हुई। दरवाजा तोड़ने के बाद शव निकाला गया। उसने पंखे के हुक से फांसी लगा ली थी। पुलिस को सुसाइड का कारण नहीं पता चल सका है।