- पीएल शर्मा रोड पर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ

- बुढ़ाना गेट स्थित हनुमान मंदिर में भी शुरू हुआ सुंदर कांड

- महाआरती और प्रसाद का वितरण आज

Meerut: शहर के हनुमान मंदिर में आज हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाएंगी। रविवार को बुढ़ाना गेट स्थित हनुमान मंदिर में जहां अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ, वहीं पीएल शर्मा रोड पर श्री हनुमान जयंती महोत्सव का शुभारंभ भी हो गया। पंचमुखी मंदिर में भी अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ।

ध्वजारोहण के बाद होगा यज्ञ

बुढ़ाना गेट स्थित हनुमान मंदिर में आज सुबह पहले मंदिर की चोटी पर ध्वजारोहण होगा। जिसके बाद यज्ञ होगा। जिसमें कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल मुख्य यजमान होंगे।

आज लगेगा भोग

पंचमुखी मंदिर में अखंड रामायण पाठ में मुख्य यजमान अरुणा गुप्ता, संजीव किशोर गुप्ता, पिंकी अग्रवाल और जयप्रकाश अग्रवाल रहे। हनुमान जयंती के मौके पर आज लड्डूओं का पहले भोग लगाया जाएगा। उसके बाद महाआरती का आयोजन किया जाएगा। पुजारी विवेक दत्त शर्मा ने बताया कि हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाएंगी। दोपहर तीन बजे ग्यारह हजार लड्डूओं का भोग लगाने के बाद शाम को सात बजे मेयर हरिकांत अहलूवालिया और उनकी पत्नी डॉ। अनुपमा अहलूवालिया महाआरती में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं। सुबह प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। अखंड पाठ में मुख्य रूप से बेगमपुल व्यापार संघ के पूर्व महामंत्री पुनीत शर्मा मौजूद रहे।