अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता के चौथे दिन का आयोजन

ALLAHABAD: अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता के चौथे दिन का आयोजन प्रयाग संगीत समिति द्वारा डॉ। मेजर रणजीत सिंह की स्मृति में किया गया। प्रतियोगिता में इलाहाबाद मेरठ, वाराणसी, कानपुर, प्रतापगढ़, नैनी, मिर्जापुर, झांसी, कुशीनगर, धनबाद आदि शहरों से आए 87 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

बुधवार की प्रतियोगिता भजन, गजल, ठुमरी, दादरा, ख्याल, लोकगीत आदि को लेकर हुई। संचालन शंकरी गुहा, नवीन चन्द्र, अरुण कुमार जायसवाल और सुनील कुमार गुप्ता ने किया। गुरुवार को ख्याल, गायन, सितार, सिंथसाइजर, सामूहिक लोकगीत एवं विशेष वर्ग में तन्त्रवाद्य विषय आदि की प्रतियोगिता होगी।

प्रतियोगिता के परिणाम

प्रथम: हरि प्रिया पाण्डेय, रिचिता सिंह, बागीशा पाण्डे, प्रियंका, आशुतोष, श्रद्धा, पूजा, आदित्य विजय भण्डारी, अनन्या श्रीवास्तव, मीनू यादव, शरद परिहार, पवन राज, रश्मि शुक्ला।

द्वितीय: अमर नाथ गुप्ता, अंजना शर्मा, गगन कुमार, शगुन वर्मा, स्वाती तिवारी, मनीष दुबे, वंदना राय, श्रेया घोष, वैश्नवी उपाध्याय, हरिप्रिया पाण्डेय, अनन्या मिश्रा, अनुश्री वर्मा।

तृतीय: तेजस्वी केसरवानी, अदिति उपाध्याय, अम्बिका कुमारी, साक्षी त्रिपाठी, नम्रता श्रीवास्तव, इशिता साहू, प्रियंका राज, नितिन कुमार, ऋचा सक्सेना।