छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: गैंगस्टर अखिलेश सिंह के बिरसानगर स्थित सृष्टि गार्डेन से जब्त दस्तावेज की जांच पुलिस टीम कर रही है। जांच में पता चला है कि गैंगस्टर ने कई कंपनियों में रुपए लगाए हैं। कंपनियों के निदेशक उसकी पत्‍‌नी गरिमा सिंह, ससुर चंदन सिंह और चंदन सिंह का बेटा है। कई फर्म में अखिलेश सिंह कंपनी का निदेशक है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के नोएडा, हरियाणा, बंगाल के कोलकाता और जबलपुर में गैंगस्टर की कंपनी है। जिसमें काफी रुपए इनवेस्ट किए गए हैं। इस बीच जमशेदपुर के एसएसपी और सिटी एसपी की रिपोर्ट के बाद अपराध अनुसंधान विभाग, रांची ने अखिलेश सिंह की संपत्ति की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी, दिल्ली से कराने की अनुशंसा की है।

नाम बदला, फोटो वही

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सबसे महत्वपूर्ण जांच की कड़ी फर्जी दस्तावेज से पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, गैस कनेक्शन और राशन कार्ड बनवाए। संपत्ति खरीदारी में अखिलेश सिंह ने कई दस्तावेजों में अपना व पत्नी गरिमा सिंह का नाम को बदल दिया लेकिन फोटो नहीं। मूल दस्तावेजों में उन दोनों की असली तस्वीर ही लगी है। कहीं उसने अपना नाम अरविंद शर्मा तो कहीं संजय सिंह लिखा है। पत्नी का नाम गरिमा सिंह की जगह अन्नू सिंह बताया है। पता भी अलग-अलग लिखाया है, जिसकी जांच हो रही है।