10:30 बजे कार्यक्रम

मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया एक जुलाई को अखिलेश यादव का 45वां जन्मदिन पूरे प्रदेश में सादगी से मनाया जाएगा। सपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम पांच पौधे लगाएगा। अखिलेश यादव के स्वास्थ्य, दीर्घजीवन और राजनीतिक जीवन में सफलता के लिए प्रार्थना होगी। पार्टी मुख्यालय में सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम होगा। यहां केक काटा जाएगा। पार्टी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद लंदन में जन्मदिन मनाएंगे, वह शुक्रवार की शाम अपने परिवार के साथ लंदन के लिए रवाना हो गये।

अखिलेश यादव आज परिवार संग लंदन में मनाएंगे अपना जन्मदिन

फल मिठाई वितरित होगी

जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट भवन में भी कार्यक्रम होंगे। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, महामंत्री मनीष सिंह की कमेटी एक जुलाई हजरतगंज चौराहा, दक्षिणमुखी हनुमान केमंदिर के बगल में जन्मदिन मनाएगी। सपा की युवा ब्रिगेड के नेताओं ने बताया कि अनाथालयों के बच्चों को भी फल मिठाई वितरित की जाएगी। बता दें कि सपा का अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश यादव का पहली बार जन्मदिन पड़ रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने कभी भी समारोह पूर्वक जन्मदिन का आयोजन नहीं किया।

National News inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk