कानपुर। दुनिया के बड़े वैज्ञानिकों में से एक अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म आज ही के दिन यानी 14 मार्च को हुआ था। इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका के मुताबिक, अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म 14 मार्च 1879 को जर्मनी के उल्म में हुआ था। उनके पिता का नाम हर्मन आइंस्टीन और मां का नाम पॉलीन आइंस्टीन था। आइंस्टीन की एक बहन भी थी, जिसका नाम माजा था। आइंस्टीन एक भौतिकशास्त्री थे, उन्होंने दुनिया को रिलेटिविटी की थ्योरी के बारे में समझाया था। अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने जीवन में बहुत से अविष्कार किये, कुछ सिद्धांतों के लिए उन्हें नोबल प्राइज से नवाजा गया।

विज्ञान की दुनिया के सितारे अल्बर्ट आइंस्टीन का आज ही के दिन हुआ था जन्म

1922 में मिला नोबल पुरस्कार

1921 में आइंस्टीन को भौतिकी विज्ञान में नोबल प्राइज के लिए चुना गया लेकिन कमिटी ने किन्ही कारणों से यह पुरस्कार उन्हें 1922 में दिया। आइंस्टीन को थेओरिटिकल भौतिकी में उनके कई योगदानों और विशेष रूप से फोटोइलेक्ट्रिक इफेक्ट के लॉ की खोज के लिए भी पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने 1903 में माइलवा मारीक से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे लेसरेल, हंस अल्बर्ट और एडुअर्ड थे। इसके बाद 1919 में दोनों का तलाक हो गया। फिर, उन्होंने 1919 में एल्सा लोवेनथाल से शादी की, जिनकी 1936 में मौत हो गई। आइंस्टीन की कही हुई कुछ बातें दुनिया में काफी चर्चित हुई, जिनमें 'कल से सीखें, आज के लिए जिएं, कल के लिए आशा करें और सबसे बड़ी बात, सवाल करने की आदत को कभी भी न छोड़ें' और ' तर्क आपको A से B तक ले जाएगा जबकि कल्पना के सहारे आप कहीं भी जा सकते हैं' बहुत प्रचलित हैं।

विज्ञान की दुनिया के सितारे अल्बर्ट आइंस्टीन का आज ही के दिन हुआ था जन्म

International News inextlive from World News Desk