मुंबई (ब्यूरो)। आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म में रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'गली ब्वॉय' में नजर आएंगी। इससे पहले दोनों ने एक विज्ञापन में काम किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब उनके फैंस के लिए दोनों को बड़े पर्दे पर साथ देखना सुखद होगा। जोया अख्तर की 'गली ब्वॉय' अभी प्रोडक्शन प्रक्रिया में है और आलिया रणवीर के रैपर अवतार से अभिभूत हैं। 
रणवीर ने अपने रैप से जीता आलिया का दिल 
हाल ही में सोशल मीडिया पर आलिया के 23 मिलियन फॉलोवर्स होने की खुशी में एक प्रश्नोत्तर सेशन हुआ, जिसमें उनसे फिल्म के बारे में पूछा गया। आलिया ने कहा कि 'मेरे टूटू (रणवीर) ने तो मार डाला, इसके लिए इंतजार कीजिए।' इसके अलावा 'गली ब्वॉय' के सेट से एक वीडियो भी लीक हुआ था, जिसमें टूटू एक प्रोफेशनल की तरह रैप करते दिख रहे हैं। अब यह कहा जा सकता है कि इस रैप से रणवीर ने लूलू (रणवीर द्वारा रखा आलिया का नाम) का दिल जीत लिया। रणवीर-आलिया ट्विटर पर भी अक्सर एक-दूसरे को प्यार के नामों से बुलाते हैं। 
'गली ब्वॉय' में रणवीर रैपर के रोल में
'गली ब्वॉय' में रणवीर रैपर के रोल में हैं। जोया के भाई फरहान अख्तर फिल्म के संवाद लिख रहे हैं। 'दिल धड़कने दो' के बाद जोया के साथ फरहान की यह दूसरी फिल्म है। 'गली ब्वॉय' मुंबई के रैपर नेजी और डिवाइन से प्रेरित है, जो सफलता मिलने से पहले कुर्ला झोपड़पट्टी में रहते थे।

ये भी पढ़ें: 'जब हैरी मेट सेजल' की गलतियों से बहुत कुछ सीखा: इम्तियाज अली

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk