यूपी के कुशीनगर में जन्मा है बच्चा

यूपी के कुशीनगर जनपद में स्थित पडरौना तहसील के काटी गांव में एक बच्चे का जन्म हुआ है। जन्म के कुछ घंटो बाद ही दूर दूर से लोग उसे देखने के लिए आ रहे हैं। आसपास के गांवो में बच्चा कुछ ही घंटो में मशहूर हो गया है। वजह है बच्चे की शक्ल का एक एलियन से मिलना। रंजीत चौहान की पत्नी शैल देवी की कोख से जन्मे इस लड़के की शक्ल ऐलियन जैसी है। इस बच्चे की आंख, नाक, कान और हाथ अविकसित हैं। परिजनों की माने तो गर्भावस्था के दौरान बच्चे की मां को कोई समस्या नही हुई।

जीन में गड़बड़ी के चलते जन्मा ऐसा बच्चा

डॉक्टरों ने बताया मां-बाप के जीन में गड़बड़ी के कारण बच्चा ऐसा जन्मा है। बच्चे के शरीर पर किरेडियम लेयर है। उसकी त्वचा का डायमंड सेप में होने के कारण बच्चे की स्किन को ऑक्सीजन मिल रही है। जिससे वह अभी तक जीवित है। इस विचित्र बालक के जन्म के बाद परिजन अनहोनी की आशंका से घिरे हुए हैं। डॉक्टरों की माने तो जन्म मेडिकल सांइस की चमत्कारिक घटना है। भारत में इस तरह के दूसरे बच्चे की जन्म हुआ है। इससे पहले नागपुर में एक बच्चे का जन्म हुआ था। डॉक्टरों ने बताया कि मां-बाप के जीन में हुए म्यूटेशन के कारण बच्चों में यह विकृति आती है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk