- इंडस्ट्रियल एरिया दादा नगर, पनकी में थर्सडे की रात से फ्राईडे की दोपहर तक जबरदस्त बिजली संकट

- केस्को के एक दर्जन से अधिक सबस्टेशनों में थर्सडे की रात से फ्राईडे की दोपहर तक हुई जमकर रोस्टरिंग

- 4 हजार के करीब फैक्ट्रीज में प्रभावित रहा प्रोडक्शन, लाखों कानपुराइट्स बिजली-पानी संकट से जूझे

KANPUR: थर्सडे की रात अलीगढ़ से पनकी आने वाली 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन टूटने के कारण दूसरे दिन भी कानपुराइट्स को जबरदस्त बिजली संकट से जूझना पड़ा है। इस संकट के कारण उद्योगों को जोर का झटका लगा है। हजारों फैक्ट्रीज ठप रहने से करीब 100 करोड़ के प्रोडक्शन का नुकसान हुआ है। वहीं आजाद नगर ट्रांसमिशन के ओवरलोड होने की वजह से केस्को के एक दर्जन से अधिक सबस्टेशन घंटों ठप रहे।

सबसे पहले इंडस्ट्रियल एरिया की बिजली

दरअसल थर्सडे की रात 8.30 बजे करीब अलीगढ़ से पनकी ट्रांसमिशन को जाने वाली 400 केवी लाइन टूट गई। अल्टरनेट सोर्स रनिया-भौंती 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन में टू फेसिंग हो गई है। इसके चलते दादा नगर व आजाद नगर 132 केवी ट्रांसमिशन स्टेशन से केस्को सबस्टेशनंस की कटौती की जाने लगी। इस रोस्टरिंग सबसे पहले शिकार इंडस्ट्रियल एरिया दादा नगर व पनकी हुआ। थर्सडे की रात 8.20 बजे दादा नगर 132 केवी से इंडस्ट्रियल एरिया के पनकी पॉलीमर, उद्योग कुंज, दादा नगर व मीतासरायं सबस्टेशन ठप हो गए। विकल्प के रूप में इसे मेहरबान सिंह का पुरवा 132 केवी से जोड़ा गया। बावजूद इसके ओवरलोडिंग के कारण सबस्टेशनों से लोकल रोस्टरिंग करनी पड़ी। दोपहर में पॉवर ग्रिड की छिबरामऊ ट्रांसमिशन लाइन से जोड़े जाने बिजली संकट खत्म हो सका।

10 लाख आबादी की आबादी पॉवर क्राइसिस से जूझी

अलीगढ़-पनकी ट्रांसमिशन लाइन टूटने के कारण इंडस्ट्रियल एरिया के अलावा एक दर्जन से अधिक सबस्टेशन लोकल रोस्टरिंग का शिकार रहे। सबसे अधिक सर्वोदय नगर, आरटीओ, जवाहर नगर, जरीबचौकी, आलूमंडी, नवीन नगर, नमक फैक्ट्री, विकास नगर आदि सबस्टेशनों से जुड़े मोहल्ले फ्राईडे की दोपहर 1 बजे तक प्रभावित रहे। लोगों को पानी संकट से भी जूझना पड़ा। इसके अलावा दोपहर से शाम तक चमनगंज, चीना पार्क, जीआईसी, साइकिल मार्केट, जवाहर नगर, जरीबचौकी सबस्टेशन ठप रहे।

--बिजली संकट के कारण करीब 4 हजार फैक्ट्री में प्रोडक्शन प्रभावित रहा है। 100 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। --

सुनील वैश्य, नेशनल एडवाइजर, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

-- अलीगढ़-कानपुर 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन टूटने के कारण इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली संकट रहा। एमएसकेपी 132 से जोड़ने पर भी ओवरलोडिंग के कारण 4-4 की रोस्टरिंग करनी पड़ी है। दोपहर 1.20 बजे पॉवर सप्लाई नॉर्मल हो गई है।

-- ललित कृष्णा, एक्सईएन दादा नगर

पनकी 220 से रोस्टरिंग पर रहे

दादा नगर 132 केवी

सबस्टेशन- पनकी पॉलीमर, उद्योग कुंज, दादा नगर, मीतासरायं आदि

आजाद नगर 132 केवी

सबस्टेशन- सर्वोदय नगर, आरटीओ, विकास नगर, जवाहर नगर, जरीबचौकी, नवीन नगर, नमक फैक्ट्री, चमनगंज, चीना पार्क, जीआईसी, साइकिल मार्केट आदि