कानपुर। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान की आशंका बनी हुई है। पश्चिमी हिमालय में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से उत्तर पश्चिम भारत के हिस्से प्रभावित होंगे। वहीं पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाके प्रभावित हो सकते हैं। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर से बने चक्रवात के असर से बांग्लादेश, श्रीलंका और भारत के तटीय हिस्से प्रभावित हो सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूर्वी रजस्थान और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। यहां से लगे हिस्सों में आंधी-तूफान की आशंका है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

नार्थ-ईस्ट में और गराएगा कोहरा
मौसम पूर्वानुमानों के अनुसार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरा और घना हो सकता है। केरल, तमिलनाडु, पुद्दुचेरि, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, तटीय और आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में बारिश होगी। ओडिशा और आंध्रप्रदेश के तटीय इलाके, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और रायलसीमा के कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। शेष भारत में मौसम शुष्क रहेगा। तटीय इलाके और नार्थ-ईस्ट में मौसम का असर बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने की वजह से है।

National News inextlive from India News Desk