कानुपर। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक देश के कुछ हिस्सों में लो प्रेशर की वजह से चक्रवात आने की आशंका है। दक्षिण पूर्व और इससे सटे पूर्व केंद्रीय अरब सागर में डिप्रेशन काफी ज्यादा बना है। यह बीते कुछ घंटों में पश्चिम में पश्चिमोत्तर की ओर करीब 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ बढ़ा है। ऐसे में आने वाले 24 घंटों के दौरान यहां चक्रवात तूफान आ सकता है। इस दौरान डीप डिप्रशेन होने की संभावना है। वहीं अगले 5 दिनों के दौरान चक्रवात के पश्चिम में पश्चिमोत्तर से आगे दक्षिण ओमान और आसपास के यमन तटों से होकर गुजरने की संभावना है।

मौसम विभाग ने इन इलाकों में न जाने की दी सलाह
बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी इलाके में और उसके करीब में उत्तर अंडमान सागर में भी लो प्रेशर बना है। अगले 12 घंटो के दौरान यहां ऐसी ही स्थितियां रहने की संभावना है। वहीं यहां अगले 24 घंटे में डिप्रेशन काफी ज्यादा रहने की आशंका है। अगले 72 घंटों में लो प्रशेर उत्तर पश्चिम की ओर ओडिशा तट की ओर बढने की संभावना है। ऐसे में  लो प्रेशर की वजह से मौसम वैज्ञानिकों ने मछुआरों को 7 से 12 अक्टूबर तक अरब सागर गहरे इलाकों में न जाने की सलाह दी है। इसके अलावा  7 से 11 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी के गहरे समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है।

केरल में आज बारिश तो इन इलाकों में चक्रवात की आशंका,जारी हुआ अलर्ट

इन इलाकों में आज झमाझम बारिश की संभावना
वहीं मानसून की बात करें तो आज दक्षिणपश्चिम मानसून देश के कई हिस्सों से गुजरने की संभावना है। इस दौरान दक्षिणपश्चिम मानसून और पूर्वोत्तर मानसून के एक साथ आंध्र प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों, तमिलनाडु , पुडुचेरी, केरल से गुजरने से बारिश की आशंका है।  तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में आने वाले 48 घंटों में भारी बारिश और कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटें पड़ेंगी। वहीं बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी और लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर कल झमाझम बारिश हुई।
 
कुछ ऐसा रहा बीते 24 घंटे देश में मौसम का हाल
चिकमंगलूर 7 सेंटीमीटर, अमीनी में 6 सेंटीमीटर, आगाथी हवाई अड्डे, कन्याकुमारी, कूनूर, मायाबंदर और , हट बे , तूतीकोरिन, कोझिकोड, कराईकल में 3 सेंटीमीटर, पोर्ट ब्लेयर और तंजावुर  2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई। केरल के ज्यादातर स्थानों पर तूफान भी आया। वहीं एक दिन पहले के तापमान की बात करें तो सबसे गर्म इलाका गुजरात का भुज रहा। यहां सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान  42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं अगर सबसे ठंडे इलाके की बात करें तो पंजाब का भटिंडा रहा। यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केरल के बाद ओडिशा और आंध्र हो सकते हैं चक्रवात से प्रभावित, बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर

केरल समेत इन इलाकों में होगी भारी बारिश और चलेंगी चक्रवाती हवाएं, जानें पूरे देश के मौसम का हाल

National News inextlive from India News Desk