कानपुर। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट दक्षिण पूर्व अरब सागर और उसके पड़ोसी इलाकों में इन दिनों चक्रवात का दबाव काफी ज्यादा है। यहां चक्रवात की गति  7.6 किमी से अधिक आंकी जा रही है। उत्तर पश्चिम में अगले अगले 24 घंटों के दौरान भी चक्रवात आने के आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इसके बाद चक्रवाती तूफान के ओमान तट की ओर तेजी से बढ़ने की संभावना है। दक्षिण और मध्य अरब सागर पर में गंभीर स्थितियां देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में न जाने की सलाह दी गई।

इन इलाकों से गुजरेगा मानसून
वहीं तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में अगले 4 से 5 दिनों तक गर्मी बढ़ेगी और यहां बड़े पैमाने पर बारिश होने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून अब आगे पूर्वोत्तर राज्यों से वापस लौटेगा। इस दौरान यह पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार और झारखंड के शेष भागों और ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर बंगाल  की उत्तर खाड़ी के अधिकांश भागों और महाराष्ट्र, गुजरात और  उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों से गुजरेगा। हालांकि इस दौरान मध्य भारत के शेष भागों में अगले 2 से 3 दिन मौसम की स्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है।

केरल समेत इन इलाकों में होगी भारी बारिश और चलेंगी चक्रवाती हवाएं,जानें पूरे देश के मौसम का हाल



कल इन इलाकों में हुई बारिश
जम्मू-कश्मीर, पश्चिम मध्य प्रदेश, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी, लक्षद्वीप व अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा और रायलसीमा में इन दिनों उमस बढ़ी है। इसके साथ ही इन इलाकों में भारी बारिश भी हुई। कल करैकल में 10 सेंटीमीटर , नागापट्टिनम में 3 सेंटीमीटर,  दहानू, कुन्नूर और नाॅनककोवैरी में 2 सेंटीमीटर और करीपुर, पुडुचेरी, कोडाइकनाल, तिरुवनंतपुरम और बपटाला में 1 सेंटीमीटर बारिश हुई।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान
केरल में कुछ स्थानों, जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों, महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, त्रिपुरा, तमिलनाडु और पुडुचेरी, केरल और अंडमान एवं निकोबार में तूफानी हवाओं का कहर रहा। वहीं तापमान पर नजर डालें तो कल भी गुजरात का भुज सबसे गर्म रहा। यहां 41.2 डिग्री सेल्सियस उच्चतम तापमान दर्ज हुआ था। वहीं सबसे ठंडा ओडिशा का कोरापुट इलाका रहा। यहां 20 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

लौटता मानसून : बारिश-तूफान से यहां बिगड़ सकते हैं हालात, सबसे गर्म भुज तो सबसे ठंडा रहा मंडला

लौटता मानसून यूपी के इन इलाकों से गुजरेगा, देश में सबसे गर्म जैसलमेर तो मंडला रहा सबसे ठंडा

 

 

National News inextlive from India News Desk