कानपुर। इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश से गुजर जाएगा। इसके बाद उत्तर-पूर्व से आने वाले शीत मानसून का असर दिखने लगेगा। इस मानसून के आने पर देश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी और हवाएं भी काफी तेज व ठंडी चलेंगी। शीत मानसून के दौरान अगले 3 से 4 दिन में दक्षिण प्रयाद्विपीय भारत में भारी बारिश होने के असार हैं।
 
आज चक्रवातीय तूफान की भी आशंका
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी अंडमान सागर और उससे जुड़े थाईलैंड और म्यांमार में पिछले दो दिनों से लो प्रेशर बना है। यह अब काफी गहराता जा रहा है जिससे यहां आज चक्रवातीय तूफान आने की भी आशंका है। इसका रुख दक्षिण-पश्चिम होने की संभावना है। इसकी वजह से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में तेज गरज के साथ, बिजली व तूफानी हवाएं कहर बरपा सकती हैं।

हवाओं की गति 40 किमी प्रति घंटे तक

उत्तरी अंडमान सागर पर चलने वाली हवाओं की गति 40 किमीमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। हालांकि इनकी गति बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती हैं। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों की ओर से मछुआरों को आज बंगाल की खाड़ी से सटे पूर्व के मुख्य इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है। वहीं आज पश्चिम असम और पश्चिमी मेघालय के कुछ स्थानों पर काफी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

अलग-अलग स्थानों पर तूफानी हवाएं चलीं

हालांकि एक दिन पहले के मौसम पर नजर डालें तो कल भी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु व पुडुचेरी के अलग-अलग स्थानों पर तूफानी हवाएं चलीं। वहीं कल के तापमान पर नजर डालें तो भारत का सबसे गर्म इलाका गुजरात का भुज रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.4°C रहा। वहीं सबसे ठंडे इलाके लुधियाना व अमृतसर रहें। यहां न्यूनतम तापमान 13.4°C दर्ज हुआ।

मौसम : शीत मानसून के साथ आएगी ठंड, 24 घंटे में तेजी से गिरेगा तापमान

मौसम : शीत मानसून से बढ़ेगी ठंड, आज भी बारिश से भीगेंगे ये इलाके

 

National News inextlive from India News Desk