कानपुर। अंडमान सागर और आसपास के इलाके में लो प्रेशर बनने की वजह से श्रीलंका और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में शनिवार को अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु और दक्षिण केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह दी है। लो प्रेशर की वजह से अंडमान निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी।

पश्चिम हिमालय में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने बढ़ाई ठंड

हिमालय के पश्चिमी इलाके में एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि इससे उत्तर भारत में ठंड और बढ़ जाएगी। पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा। अगले तीन दिनों तक तापमान में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं होगा लेकिन उत्तर पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकता है।

National News inextlive from India News Desk