15 महीने बाद धौनी की सेंचुरी
कैप्टन कूल के नाम से फेमस महेंद्र सिंह धौनी के बल्ले से 15 मंथ्स बाद सेंचुरी निकली। इससे पहले नवंबर 2011 में उन्होंने सेंचुरी लगाई थी। वे इंडिया के 20वें बैट्समैन बन गए हैं जिन्होंने 200 का आकड़ा छूआ है। टेस्ट मैच में धौनी की यह सिक्स्थ सेंचुरी थी। माही की सेंचुरी पर चेन्नई में सेंंचुरी लगाने वाले बैट्समैन विराट कोहली ने धौनी की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तेजी से धौनी ने डबल सेंचुरी लगाई है वैसे तो कम ही बैट्समैन कर सकते हैं।

धौनी तो एक ही हैं दूसरा कोई नहीं हो सकता
धौनी की मेडेन डबल सेंचुरी पर स्टेट के क्रिकेट स्टार काफी खुश दिखे। इंटरनेशनल क्रिकेट प्लेयर सौरभ तिवारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि धौनी ने टीम इंडिया को टॉप पर पहुंचाया है। उनके लिए बस यही बच गया था जिसे उन्होंने अचीव कर लिया। वरुण एरॉन और अजय यादव ने भी उनके इस अचीवमेंट पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धौनी एक ग्रेट प्लेयर और शानदार कैप्टन हैं। उनका कहना था कि धौनी सिर्फ एक हैं और उनके जैसा कोई दूसरा हो नहीं सकता।

धौनी भैया का यह शानदार अचीवमेंट है। वैसे तो उन्होंने टीम इंडिया को जिस उंचाई पर पहुंचाया है उसके बाद उनके लिए कुछ खास बचा नहीं था। टेस्ट में डबल सेंचुरी के बाद अब उनके लिए कुछ अचीव करना बाकी नहीं रह गया।  
- सौरभ तिवारी, क्रिकेटर

हमारी खुशी के कई कारण हैं। एक तो यह कि धौनी भैया इस स्टेट के स्टार हैं दूसरी यह कि उन्होंने अपनी मेडेन डबल सेंचुरी ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ बनाई है। उनके अचीवमेंट की लिस्ट काफी लंबी है।
- वरुण एरॉन, क्रिकेटर

धौनी भैया ने टीम इंडिया को काफी ऊंचाई पर पहुंचाया है। वे इसी तरह आगे बढ़ते जाएंगे। उनके इतने सारे अचीवमेंट हैं कि उसके बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे।
- अजय यादव, क्रिकेटर

Report by: amit.choudhary@inext.co.in