एआईटीए टैलेंट सिरीज टेनिस टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ सोमवार को इलाहाबाद जिमखाना क्लब में हुआ। इसमें लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद के 100 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनॉगरेशन टेनिस कोच विजय पाठक ने किया और खिलाडि़यों का महत्वपूर्ण टिप्स दिए। शुरुआत में टूर्नामेंट डायरेक्टर सैफ इकबाल ने स्वागत किया। इस मौके पर टेनिस कोच अरविंद सोनकर, असद इकबाल, एथलेटिक कोच देवी प्रसाद मौजूद रहे।

बालक अंडर-12 (फ‌र्स्ट राउंड परिणाम)

हर्ष सिंह (इलाहाबाद) ने मुकुल लोधी ( कानपुर)को 8-3 से, शिखर वर्मा (लखनऊ) ने इशान अग्रवाल (इलाहाबाद) को 8-0 से, सिद्धार्थ कृष्णा (लखनऊ) ने आदित्य केसरवानी (इलाहाबाद) को 8-1 से रित्विक जेटली (इलाहाबाद) ने राघव अवस्थी (लखनऊ) को 8-2 से प्रगल्भ कांत इलाहाबाद ने एपी विश्वास को 8-0 से, अंकित कुमार (इलाहाबाद) ने ऋषभ राव (इलाहाबाद) को 8-2 से व अनंत अवस्थी (लखनऊ) ने कर्मन कोहली (लखनऊ) को 8-0 से पराजित किया।

बालक अंडर-14 (फ‌र्स्ट राउंड परिणाम)

ओम यादव (इलाहाबाद) ने सिद्धार्थ कृष्णा (लखनऊ) को 8-0 से, जॉय दास लखनऊ सिद्धांत कृष्णा (लखनऊ) को 8-0 से, उदभव मिश्रा (इलाहाबाद) ने मुकुल बोधी (लखनऊ) को 8-0 से विवेक कुमार (इलाहाबाद) ने अभिषेक कुमार (इलाहाबाद)को 8-0 से सिद्धार्थ गौतम (इलाहाबाद) ने आदित्य द्विवेदी (लखनऊ) को 8-1 से, अतुल अजय सिंह (इलाहाबाद) ने नमन मेहता (लखनऊ) को 8-0 से, पार्थ निगम (कानपुर) ने सानिध्य मेहता (लखनऊ) को 8-5, यश कुमार राय इलाहाबाद ने निकुंज भल्ला को 8-0 से रियान सिंह (लखनऊ) ने अनुज गौतम (लखनऊ) को 8-0 से, अनंत अवस्थी (लखनऊ) ने कर्मन कोहली (लखनऊ) को 8-0 से, शुभम जीतलाल (गोरखपुर) ने अतुल राय (इलाहाबाद) को 8-4 से ताहा समद (इलाहाबाद) ने यहीं के अतिशय को 8-2 पराजित किया।