सरपट दौड़ी साइकिल, निर्दलीय पड़े भारी ALLAHABAD: निकाय चुनाव में इलाहाबाद की मेयर सीट पर पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल करते हुए कमल खिलाया। बीजेपी की मेयर प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता 40 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल कर एक बार फिर इलाहाबाद की मेयर बनीं। लेकिन, शहर के 80 वार्डो में भारतीय जनता पार्टी कमल नहीं खिला सकी। शहर के वार्डो में भाजपा के कमल से बेहतर स्थिति में समाजवादी पार्टी की साइकिल रही, जो सत्ता से गायब रहने के बाद भी वार्डो में सरपट दौड़ी। 80 में से 22 वार्ड में जहां भाजपा के प्रत्याशी विजयी हुए। वहीं समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव मैदान में उतरे 24 सपा प्रत्याशी विजयी होकर मिनी सदन में पहुंचे। निकाय चुनाव में मेयर से लेकर वार्डो में भाजपा और सपा के बीच जहां जबर्दस्त टक्कर रही। वहीं निर्दल प्रतयाशियों ने की दावेदारी और उपस्थिति किसी से कम नहीं रही। सपा और भाजपा के बाद 18 निर्दल प्रत्याशी विजयी होकर मिनी सदन पहुंचने में कामयाब रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के 10 पार्षद भी मिनी सदन में पहुंचने में कामयाब रहे हैं। बसपा की पकड़ इलाहाबाद में काफी कमजोर रही। किस पार्टी की क्या रही स्थिति भारतीय जनता पार्टी- 22 पार्षद समाजवादी पार्टी - 24 पार्षद निर्दल - 18 पार्षद कांग्रेस - 10 पार्षद बहुजन समाज पार्टी- 3 पार्षद शिवसेना 1 पार्षद आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन- 1 पार्षद एआईएमआईएम 1 पार्षद टोटल 80