इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बॉटनी डिपार्टमेंट के छात्रों की फेयरवेल पार्टी

ALLAHABAD: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में वनस्पति विज्ञान विभाग के डीडी पंत आडिटोरियम में विदाई समारोह लम्हे 2018 का रंगारंग आयोजन किया गया। यह आयोजन एमएससी प्रथम वर्ष के छात्रों ने किया। जिसका शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो। डीके चौहान, प्रो। एनबी सिंह, प्रो। एचके केहरी, प्रो। सत्यनारायण, प्रो। मंजू शाहनी समेत अन्य शिक्षकों ने दीप प्रज्जवलित करके किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में निधी सिंह ने सांग तो डांस में अरसी फातिमा, घनश्याम चौधरी, मेराज अहमद, नन्हें लाल गुप्ता आदि ने शानदार प्रस्तुति दी। राहुल सोनी को मिस्टर फेयरवेल एवं शिखा अरोड़ा को मिस फेयरवेल चुना गया। आयोजन में विनय कुमार यादव, नन्हें लाल गुप्ता, नीरज कुमार यादव, सत्यदेव, ज्ञानेश्वर वर्मा, अमित सिंह, धीरेन्द्र प्रजापति, अरविन्द, अरिसा आजमी, अनन्या सिंह, तानिया सिंह आदि की विशेष भूमिका रही।