-यशोदानगर में नव विवाहिता और बाबूपुरवा में युवक ने फांसी लगाई

KANPUR : शहर में आत्महत्या करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को नव विवाहिता समेत दो लोगों ने जिंदगी से हारकर आत्महत्या कर ली। नव विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर जान दी। वहीं युवक रूम में फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर संबंधित थाने की पुलिस ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।

बाथरूम में नवविवाहिता ने फांसी लगाई

यशोदानगर में रहने वाले उपदेश सिंह की प्राइवेट कर्मी है। उनकी बेटी मानसी (30) की पांच दिसंबर को शिकोहाबाद के प्रदीप गुप्ता के साथ शादी हुई थी। 15 दिसंबर को भाई यश उसको लेकर आया था। इसके बाद से वो मायके में ही थी। वो वहां से आने के बाद गुमसुम रहती थी। परिजनों ने उससे कई बार बात की, लेकिन वो हर बात बहाना बनाकर बात को टाल जाती थी। शनिवार को उसने बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। मां बाथरूम गई तो शव देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। एसओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया सुसाइड का केस लग रहा है। जांच में उसके शादी से खुश न होने की बात सामने आ रही है।

पंखे पर फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

बाबूपुरवा में रहने वाले अजय बाजपेई प्राइवेट जॉब करते थे। उनके परिवार में पिता दया शंकर, मां सावित्री, भाई संजय और बहु पूनम है। अजय की 12 साल पहले श्यामनगर निवासी शालिनी से शादी हुई थी। उनके एक बेटा भी है, लेकिन शादी के बाद अनबन होने से पत्नी शालिनी बेटे को लेकर मायके में रहने लगी थी। उसने गुजारा भत्ता के लिए अजय पर केस भी कर दिया था। जिसे लेकर अजय परेशान चल रहा था। इसी के चलते वो शराब का लती हो गया था। शनिवार की रात को अजय खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। सुबह बहु पूनम उन्हें चाय देने गई तो गेट अन्दर से बन्द था। परिजनों के आवाज देने के बाद भी अजय गेट नहीं खोला तो उन्हें शक हो गया। उन्होंने धक्का देकर गेट खोला तो पंखे पर अजय का शव फांसी पर लटका था।