-शहर के डॉक्टर्स पर छाया है एएमए के चुनाव का खुमार

-खुलेआम चल रही है लॉबिंग, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा प्रचार

<-शहर के डॉक्टर्स पर छाया है एएमए के चुनाव का खुमार

-खुलेआम चल रही है लॉबिंग, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा प्रचार

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: अगर किसी नर्सिग होम में डॉक्टर मौजूद नहीं हैं तो समझ लीजिए कि वह चुनावी मझधार में गोते लगा रहे हैं। जी हां, शहर के डॉक्टर्स इस समय एएमए यानी इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की तैयारियों में बिजी हैं। प्रत्याशी तो गिने-चुने हैं लेकिन इनके पीछे लॉबिंग लंबी-चौड़ी है। सभी अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हैं।

क्ख्00 डॉक्टर्स देंगे वोट

एएमए का वार्षिक चुनाव क्फ् सितंबर को होने वाला है। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कुल म्0 पदों के लिए होने वाले चुनाव में क्ख्00 डॉक्टर्स अपने वोट का प्रयोग करेंगे। वोटिंग सुबह नौ से शाम चार बजे तक होगी। इसी दिन रात तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव अधिकारी की भूमिका में एक बार फिर नगर निगम से रिटायर्ड नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। अरुण कुमार होंगे।

इनके बीच है टक्कर

चुनाव में अध्यक्ष और सचिव के पद पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इस बार चुनाव में गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट डॉ। आलोक मिश्रा और आई सर्जन डॉ। आरकेएस चौहान अध्यक्ष पद तो डॉ। सुशील सिन्हा और डॉ। त्रिभुवन सिंह सचिव पद के लिए आमने-सामने हैं। सैकड़ों की संख्या में दूसरे डॉक्टर्स इनका सपोर्ट कर रहे हैं। पीआरओ पद के लिए सर्जन डॉ। राजीव सिंह भी ताल ठोक रहे हैं।

मोबाइल पर मैसेजेस की भरमार

सबसे मजेदार बात यह है कि चुनाव में डॉक्टरों का प्रचार एकदम साइलेंट तरीके से चल रहा है। फेसबुक, व्हाट्सएप और मोबाइल फोन पर मैसेजेस की भरमार लगी हुई है। अगर किसी डॉक्टर के चैंबर में बैठे हैं तो उनके फोन पर मिनट टू मिनट मैसेजेस रिसीव होना आम बात है।