कथित गोलीबारी से तीन नागरिकों की मौत
जम्मू (आईएएनएस)।
जम्मू कश्मीर में अलगावादियों ने रविवार को आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की दूसरी बरसी पर हड़ताल का ऐलान किया था। वहीं कल
कुलगाम जिले में अलगावदी पथराव फेक रहे व प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में उनके साथ झड़प में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी से तीन नागरिकों की मौत हो गई है।इसके बाद से यहां पर तनाव का माहौल बना है। ऐसे में घाटी में आज सुरक्षा करणों से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। पुलिस के मुताबिक  कश्मीर घाटी में अलगाववादी विरोध प्रदर्शन के कारण अमरनाथ तीर्थयात्रियों को जम्मू से गुफा की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।

आज घाटी की ओर जाने की अनुमति नही
हिजबुल कमांडर बुरहान वानी, जो 2014 में अनंतनाग के जिले के कोकरनाग इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा अपने दो सहयोगियों के साथ मारा गया था। श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक आज जम्मू की भगवती नगर यात्रा निवास से घाटी की ओर यात्रा की अनुमति नही है। वहीं शनिवार को 10,107 तीर्थयात्रियों ने तीर्थयात्रा किया था क्योंकि बालटाल और पहलगाम बेस शिविरों से मंदिर की तरफ जाने की इजाजत थी। अमरनाथ यात्रा 28 जून को शुरू हुई थी। इस साल अब तक 83,130 तीर्थयात्रियों ने यात्रा की है। यह तीर्थयात्रा 26 अगस्त को श्रवण पूर्णिमा त्यौहार के साथ खत्म हो जाएगी।

अमरनाथ यात्रा: खत्म नहीं होगा देह के प्रति अभिमान, तो नहीं कर पाएंगे अमरता की यह यात्रा

अमरनाथ यात्रा : मौसम में सुधार से आज पहलगाम रास्ते से 2,203 तीर्थयात्री रवाना, बालटाल मार्ग अभी भी बंद

 

National News inextlive from India News Desk