भूस्खलन अमरनाथ यात्रियों को काफी परेशानी हो रही
जम्मू (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में बारिश और भूस्खलन की वजह से अमरनाथ यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। खराब मौसम की वजह से आज अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को बालटाल ट्रैक पर भूस्खलन हुआ था। इसके बाद बुधवार से ही किसी भी तीर्थयात्री को भगवती नगर यात्री निवास से रवाना होने नहीं दिया गया। ऐसे में श्रद्धालुओं को अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए अभी इंतजार करना होगा।

अमरनाथ गुफा की ओर काफी सीमित हेलीकॉप्टर सेवाएं

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बालटाल और पहलगाम इन दोनों बेस शिविरों से अमरनाथ गुफा की ओर सीमित हेलीकॉप्टर सेवाएं ही हैं।अमरनाथ यात्रा में खराब मौसम की वजह से तीन जुलाई को चार तीर्थयात्रियों और एक हेल्पर की मौत हो गई थी। इसके अलावा भूस्खलन से सात श्रद्धालु घायल हो गए थे। गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा 28 जून को शुरू हुई थी।अब तक करीब 60,752 तीर्थयात्री अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं।

अमरनाथ यात्रा: खत्म नहीं होगा देह के प्रति अभिमान, तो नहीं कर पाएंगे अमरता की यह यात्रा

मुस्लिम गड़रिये ने खोजी थी ‘बाबा बर्फानी’ की गुफा, जानें अमरनाथ यात्रा की महत्वपूर्ण बातें

 

National News inextlive from India News Desk