- सामाजिक संगठनों ने अम्बेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

- उनके बताए रास्ते पर चलने का किया आह्वान

GORAKHPUR: बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की 125वीं जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शहर भर में उनके चित्र और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के आलावा गोष्ठियों और कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी, शिक्षक कल्याण संघ की ओर से यूनिवर्सिटी के संवाद भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। अम्बेडकरवादी बहुजन समाज संगठन और रमाबाई अम्बेडकर सेवा समिति की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। जो अम्बेडकर चौक से शुरू होकर गोलघर, दुर्गाबाड़ी, सुरजकुंड के रास्ते अंधियारी बाग में समाप्त हुई।

पुष्पअर्पित कर श्रद्धांजलि

समाचार पत्र विक्रेता संघ द्वारा दीवानी कचहरी चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। वहीं मझवार उत्थान समिति के कार्यकर्ता भी नारेबाजी करते हुए बाबा साहब की प्रतिमा पर पहुंचे और उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया। एसएसआई इंटर कॉलेज में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। अखिल भारतीय दलित महासभा की ओर से बिलंदपुर स्थित कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय दुसाध सभा के कार्यकर्ताओं ने दीवानी कचहरी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रजापति स्वाभिमान एसोसिएशन की ओर से एसोसिएशन के कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। विवेकानंद सेवा मिशन की ओर से मिशन के कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

सपा ने आयोजित की गोष्ठी

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों की ओर से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ। मोहसिन खान और संचालन महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने किया। राष्ट्रीय विद्यार्थी सभा की ओर से गोरखपुर यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर एक सभा का आयोजन किया गया। रेलबिहार चरगांवा में अखिल भारतीय डॉ। भीम राव अम्बेडकर समाज सुधार समिति और ऑल इंडिया मानवाधिकार संगठन की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। धनगर महासभा ने अपने कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया।

कचहरी चौक पर माल्यार्पण

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकताओं ने संविधान निर्माता की जयंती पर दीवानी कचहरी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। अखंड भारतीय युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने बाबा को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लार्ड बुद्धा चैरिटेबुल सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से राप्तीनगर स्थित कार्यलय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला रजक धोबी सुधार संघ कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई। नेटिव एजुकेशन सोसाइटी के तारामंडल स्थित कार्यालय पर भी धूमधाम से बाबा साहब की जयंती मनाई गई। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बाबा साहब की जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। दलित जोड़ो अभियान समिति की ओर से समिति के कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कुर्मी समाज की ओर से दीवानी कचहरी स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समाजवादी पार्टी एससी, एसटी प्रकोष्ठ की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया।