- छाता क्षेत्र की घटना, शाम को दुरस्त कराई प्रतिमा

- पुलिस-प्रशासन के अफसर और नेता भी पहुंचे

मथुरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव रनवारी की बगीची में स्थापित डॉ। भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा में शनिवार देर रात को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दी। रविवार तड़के इसकी जानकारी होते ही गांव में तनाव व्याप्त हो गया। हालात भांप अफसरों के साथ ही नेता भी गांव पहुंच गए। शाम को प्रतिमा सही करा दी गई।

गांव रनवारी में अनुसूचित जाति समाज की एक बगीची में डॉ। भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित है। शनिवार को गांव में मेला लगा था। देर रात्रि को अज्ञात लोगों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार सुबह जैसे ही लोगों को जानकारी हुई, तरह-तरह की बातें होने लगीं। तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पर छाता इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर ग्रामीणों को समझाया।

इधर, सीओ छाता पीयूष कुमार ने बताया कि अभी तक आरोपी का नाम उजागर नहीं हुआ है। किसी भी व्यक्ति ने प्रतिमा को खंडित करते हुए नहीं देखा है। फिर भी मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। इसी बीच शाम तक क्षतिग्रस्त हुई प्रतिमा को सही करा दिया गया। घटना स्थल पर उपजिलाधिकारी छाता रामअरज यादव एवं विधायक प्रतिनिधि अतुल सिसौदिया, हेमंत गुर्जर, बसपा के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम, महामंत्री उमेश कुमार एवं अन्य पार्टी के पदाधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंच मामले का पर्दाफाश करने की मांग की।