सालों से सउदी एयरलाइंस से सफर करने वाले हजयात्री इस बार अमेरिकी विमानन कंपनी की लेंगे सेवा

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 300 सीटों वाला है बोइंग विमान

>RANCHI अगली महीने शुरू हो रही हजयात्रा पर झारखंड से मक्का-मदीना जाने वालों के लिए अमेरिका की विमानन कंपनी नैश एयरलाइंस का बोइंग मंगवाया जा रहा है। इसी फ्लाइट से झारखंड के हज यात्री रांची से जेद्दा जाएंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस फ्00 सीटों वाली इस विमान से शुरू के दिनों में ख्म्म् हजयात्री जाएंगे, जबकि लास्ट के दिनों में पूरे फ्00 हजयात्री इससे जेद्दा जाएंगे। कुल ख्8फ्0 हजयात्री नैश एयरवेज से जेद्दा जाएंगे। शनिवार को झारखंड राज्य हज कमिटी के प्रवक्ता खुर्शीद हसन रूमी ने बताया कि हज यात्रा शिड्यूल जारी कर दिया गया है। यात्रियों को हज कमेटी की तरफ से ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। हज यात्रियो के लिए कुल क्0 फ्लाइट की व्यवस्था की गई है, जो सभी नैश एयरलाइंस की हैं। हज यात्रा का शिडयूल जारी कर दिया गया है।

क्क् सितंबर को रवाना होगा पहला जत्था

बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट रांची के विशेष टर्मिनल से झारखंड के हज यात्रियों का पहला जत्था क्क् सितंबर को रवाना होगा। इसमें ख्म्म् लोग शामिल होंगे, जो नैश एयरवेज से रांची से जेद्दा जाएंगे। रांची से दोपहर क् बजे फ्लाइट संख्या एक्सवाई-778फ् उड़ान भरकर शाम भ् बजकर क्0 मिनट पर जेद्दा पहुंचेगी। इसके बाद क्भ् सितंबर तक लगातार इसी तय समय पर हजयात्रियों को रांची से जेद्दा के लिए रवाना किया जाएगा।

क्7 सितंबर तक जाएंगे हजयात्री

हज कमेटी ने बताया कि क्क् सितंबर से लेकर क्भ् सितंबर तक ख्म्म् हज यात्रियों को तय समय पर रांची एयरपोर्ट से रवाना किया जाएगा। इसके बाद क्भ् सितंबर को ही फ्लाइट संख्या 7987 से फ्00 हज यात्रियों को शाम भ् बजकर भ्0 मिनट पर रवाना किया जाएगा। जो जेद्दा रात क्0 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद क्म् सितंबर को फ्लाइट संख्या एक्सवाई भ्09फ् से शाम 9 बजकर भ्0 मिनट पर फ्00 हज यात्री रवाना होंगे, जो ख् बजे जेद्दा पहुचेंगे। क्7 सितंबर को फ्लाइट संख्या 799क् से शाम भ् बजकर भ्0 मिनट पर फ्00 हजयात्री रवाना होंगे, जो क्0 बजे जेद्दा पहुंचेंगे। क्7 सितंबर को ही फ्लाइट संख्या एक्सवाई-भ्09भ् से सुबह 9 बजकर भ्0 मिनट पर फ्00 हजयात्री रवाना होंगे, जो ख् बजे जेद्दा पहुंचेंगे।

ख्ब् अक्टूबर से होगी वापसी

झारखंड से हजयात्रा पर जाने वाले हजयात्रियों की वापसी ख्ब् अक्टूबर से शुरू होगी। जो ख्7 अक्टूबर तक चलेगी। हजयात्रा के दौरान हजयात्री मक्का और मदीना में रहकर हज के सभी अरकान पूरे करेंगे।

.बॉक्स।

क्यों लाया नैश एयरलाइंस का विमान

झारखंड से हज यात्रा पर जाने वाले हजयात्री सालों से सउदी अरब एयरलाइंस की फ्लाइट से हजयात्रा पर जाते रहे हैं, लेकिन इस साल वे अमेरिकन एयरलाइंस कंपनी नैश की फ्लाइट से जाएंगे। क्योंकि, सउदी एयरलाइंस ने इस साल झारखंड को रिफ्यूज करते हुए कहा कि वह झारखंड के हज यात्रियों को ले जाने में सक्षम नहीं है। एयरपोर्ट पर उसे परेशानी होती है। ऐसे में नैश एयरलाइंस की फ्लाइट की व्यवस्था की गई। यह जानकारी झारखंड राज्य हज कमिटी ने दी।