मिडडे, मुंबई। आरोप लगाने वाली युवती का कहना है कि 16 मई को वो शाम करीब 7.30 बजे इस सैलून में हेयर स्पा के लिए पहुंची थीं। सादिक अंसारी नाम के हेयर स्टाइलिस्ट ने उन्हें ब्लैक एप्रन दिया और स्पा ट्रीटमेंट शुरू कर दिया। स्पा के बाद उसने हेड मसाज शुरू की और ऐसा करते समय उसका हाथ नीचे फिसला और उसने कमर से उन्हें दबोच लिया। जब वो जोर से चिल्लाईं तो सादिक ने माफी मांगते हुए उन्हे छोड़ दिया। ये जानकारी भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (ए) (यौन उत्पीड़न) के तहत घटना के चार दिन बाद 20 मई को ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई।

हमलावरों को नहीं जानती

एक्ट्रेस का कहना है कि वह दिल्ली की हैं और पिछले चार साल से अपनी मां के साथ मुंबई में रह रही हैं। उसका ये भी कहना है कि उसने घटना की शिकायत तुरंत सैलून में मौजूद महिला मैनेजर से की। तभी वहां दो अजनबी आ गए और सादिक के साथ मारपीट करने लगे। इसके चलते सैलून के बाहर भीड़ जमा होने लगी और घबरा कर वे तुरंत ऑटो रिक्शा करके वहां से चली गईं। सैलून के ओनर फैसल देशमुख ने मामले के सबजूडिस होने का हवाला देते हुए इस पर कोई बयान देने से इंकार कर दिया।

झूठे हैं आरोप

इस बीच सैलून की ओर से बिलकुल अलग बयान सामने आया है। उनका कहना है कि अभिनेत्री के आरोप बेबुनियाद तो है हीं साथ ही उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड और उसके भाई के द्वारा सादिक पर हमला भी करवाया। हमला करने वालों के नाम अभिमन्यु और अनुराग चौधरी बताये जा रहे हैं। दोनों के पास धारदार हथियार थे और उन्होंने सादिक को कालर से पकड़ कर सैलून के बाहर घसीट लिया और जमीन पर गिरा कर हथियार और पैरों से बुरी तरह घायल कर दिया। इसी दौरान सैलून के किसी कर्मचारी ने पुलिस को सूचना देदी, जिसने घटनास्थल से खून से सना चाकू भी बरामद किया। सादिक का कहना हे कि दोनो हमलावरों ने उसे और एक अन्य कर्मचारी, जो उसे बचाने आया था को चोट पहुंचायी और उनमें से एक नीली टी शर्ट पहने युवक ने सैलून की एक महिला कर्मचारी से दुर्व्यवहार भी किया। इसके चलते दोनों के खिलाफ 354 (महिला या पुरुष को उसकी शत्रुता से उबारने के इरादे से आपराधिक बल), 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा), 34 (आम इरादा) के तहत एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।  

अंडरग्राउंड हुई अभिनेत्री

लेमन सैलून के सोर्सेज का कहना है कि हाथापाई के बाद, अभिनेत्री और उसके पुरुष साथी फरार हो गए। उन्होंने घटना के दिन मामला दर्ज किया, जबकि आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस अंडर ग्राउंड हो गई और उसने चार दिन बाद मामला दर्ज करवाया। जबकि एक्ट्रेस का कहना है कि वह भूमिगत नहीं हुई थी, बल्कि कुछ महत्वपूर्ण काम के लिए चंडीगढ़ में थी, और मुंबई लौटने के तुरंत बाद केस दर्ज किया। सैलून का ये भी कहना है कि उनके मुंबई में दस सैलून हैं जिसमें से एक लोखंडवाला का सैलून है जहां ये एक्ट्रेस पहली बार आई और तमाशा किया। सैलून का ये भी कहना है कि उन्होंने महिला को सुझाव दिया कि वह छेड़छाड़ का केस पुलिस स्टेशन में दर्ज कराये लेकिन उसने यहां बबाल करना चुना।

पुलिस कार्यवाही

वहीं सैलून की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ओशिवारा पुलिस ने चौधरी भाइयों को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया, जहां दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जांचकर्ताओं ने सैलून के सीसीटीवी फुटेज ले लिए हैं। सादिक, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, परंतु पुलिस स्टेशन के सूत्रों ने बताया है कि अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk