-जिले में लगातार बढ़ती जा रही बुखार के मरीजों की संख्या

-डेंगू के मरीज हुए 56, चिकनगुनिया का आंकड़ा पहुंचा 110

Meerut जिले में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को स्वास्थ विभाग की ओर से शहर और ग्रामीणों क्षेत्रों में लगाए गए हेल्थ कैंप में बुखार के 1352 मरीज दर्ज किए गए। वहीं सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल्स मरीजों से ठसाठस नजर आ रहे हैं।

बुखार से दो की मौत

शहर में गुरुवार देर रात बुखार से दो मरीजों की मौत हो गई। कंकरखेड़ा निवासी अवी मित्तल और सदर के रहने वाले एक वृद्ध दो हफ्तों बुखार से ग्रस्त थे। बुखार के चलते दोनों की प्लेटलेट्स में भारी गिरावट दर्ज की गई थी जिसके बाद उनकों हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया था। इलाज के दौरान दोनों गुरुवार देर रात मौत हो गई।

4916 मरीजों की जांच

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 27 गांवों एवं शहर के 12 इलाकों में निशुल्क हेल्थ कैंप लगाया तो स्थिति गंभीर निकली। कैंपों में मरीजों का जमावाड़ा लगा रहा। इस दौरान 4916 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 1352 बुखार के मरीज पाए गए। जबकि 833 मरीजों की ब्लड स्लाइड भर कर जांच के लिए भिजवाया गया।

चिकनगुनिया के 110 मरीज

शुक्रवार को शहर में चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या 100 बढ़कर 110 हो गई। जबकि डेंगू से पीडि़त मरीजों का आंकड़ा 56 तक पहुंच गया। मेडिकल में बुखार से पीडि़त मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। बुखार की ओपीडी में 256 मरीजों को देखा गया है। इसके लिए स्वास्थ विभाग ने डॉक्टर्स और स्टाफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

शहर में लगाए कैंप -

कैंप - 12

रोगी -1421

बुखार -373

सैंपल -225

गांवों में लगे कैंप -

कैंप - 27

रोगी -3495

बुखार -979

सैंपल -608

दो लोगों की बुखार से मौत का मामला सामने आया है। हालांकि दोनों मामलों में डेंगू की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। बुखार के मामलों को स्वास्थ विभाग गंभीरता से ले रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंपों में बुखार के मरीजों की स्लाइड भी भरी जा रही हैं।

-डॉ। योगेश सारस्वत, जिला मलेरिया अधिकारी