- कई दिनों से पालतू जानवरों के लिए काल बना था अजगर

- पंडित का पूरा में पंद्रह फीट के विशाल भक्षक को देखकर मचा हड़कंप

MEJA (13 April JNN): आए दिन सुनने को मिल रहा था कि फलां की बकरी गायब हो गई है। कभी इस गांव में तो कभी उस गांव में। ग्रामीण इन घटनाओं से परेशान थे। लेकिन मंडे को जब पंडित का पूरा गांव में पंद्रह फिट का विशाल अजगर सामने आया तो सारा मामला साफ हो गया। यही वह अज्ञात भक्षक था तो पालतू जानवरों के लिए काल बना हुआ था। विशालकाय अजगर को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में कई ग्रामीणों ने प्रयास कर इसे बंधक बना लिया।

च्

बच्चों को हटा दिया दूर

विशालकाय अजगर को काबू करने के लिए गांव के बड़ों ने कमान संभाली

थी। उन्होंने सबसे पहच्े बच्चों को दूर हटाया। क्योंकि वे जानते थे कि अगर कोचर्् बच्चा अजगर की गिरफ्त में आ गया तो उसे बचाना मुश्किल होगा। इसके बाद मौजूद भीड़ ने किसी तरह से अजगर को रस्सियों में बांध दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष मेजा आदित्य सिंह व चौकी इंचार्ज मेजा रोड अवध बिहारी शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को हटाया। साथ ही वन्य कर्मियों को भी सूचना दी।