1 . ये है चीन का Shicheng शहर :
इस शहर के बारे में जानकारों का मत है कि ये अब से करीब 1300 साल पहले पानी में डूब चुका है। ये चीन का एक शहर हुआ करता था। पानी के 40 मीटर नीचे दीवारें और मूर्तियां मिलना इस शहर का प्रमाण देती हैं। बताते हैं कि मिंग और किंग राजवंश ने 1368 में चीन में सत्ता चलाई थी। उसी समय ये शहर विलुप्त हो गया था। यहां पानी पर सिन एन डैम बनाते समय समय पानी के नीचे इस शहर के होने के सबूत मिले।

पानी में समा कर फिर कभी नहीं उबरे ये शहर!
पढ़ें इसे भी : ये हैं दुनिया के 10 सबसे महंगे कुत्ते, खरीदोगे तो है नहीं देख ही लो

2 . यूके का Tyno Heling शहर :
बताते हैं कि ये शहर कभी यूके की शान हुआ करता है। इसके साथ ही ये सुनकर भी आप चौंक जाएंगे कि जानकार ऐसा बताते हैं कि इस शहर के पानी में डूबने के पीछे कारण थी एक लव स्टोरी। हालांकि अभी इस लव स्टोरी के बारे में गहराई से ज्यादा मालूम नहीं पड़ सका है।

पानी में समा कर फिर कभी नहीं उबरे ये शहर!

पढ़ें इसे भी : इन अनोखे अविष्कारों से आप होंगे अनजान

3 . यूएसए का Willow Grove शहर :
अमेरिका के इस शहर के बारे में बताया जाता है कि ये अब डेल होलो लेक की गहराई में समा चुका है। इस शहर को जानने वाले बताते हैं कि यहां लोगों की सुविधा की हर चीज बेहद आसानी के साथ मिल जाया करती थी। इसके बावजूद सेकेंड वर्ल्ड वॉर के समय सबसे बड़ा खामियाजा इस शहर को उठाना पड़ा। नतीजतन ये सिटी पूरी तरह से बर्बाद हो गई और आखिर में पानी में बह गई। जानकार ऐसा बताते हैं कि अब यूएसए की क्रिस्टल क्लियर लेक में इसके होने के प्रमाण देखे गए हैं।

पानी में समा कर फिर कभी नहीं उबरे ये शहर!

पढ़ें इसे भी : ये दुनिया में बर्फ की बनीं 10 सबसे मस्त बार हैं, जिन्हें देखकर ही सर्दी लगने लगेगी

4 . इंग्लैंड की Dunwich सिटी :
इंग्लैंड के इस शहर के बारे में बताया जाता है कि एक समय में ये यहां के 10 बड़े शहरों में गिना जाता था। इसको धर्म के नाम पर खासतौर पर जाना जाता था। हां, ये भी सही है कि ये बेहद छोटा शहर हुआ करता था, जहां सिर्फ 100 लोग रहते थे। ऐसा बताते हैं कि किन्ही वजहों से 15वीं शताब्दी के आसपास इस जगह का आधे से भी ज्यादा हिस्सा पानी में बह गया। खोजकर्ताओं ने पानी के नीचे इस शहर के प्रमाण मिलने की शंका जाहिर की है।

पानी में समा कर फिर कभी नहीं उबरे ये शहर!

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk