- भूतल परिवहन मंत्रालय ने बढ़ा दिया टोल टैक्स

- छोटे से लेकर बड़े आकार वाले सभी वाहनों का टोल टैक्स बढ़ा

KANPUR : अब अगर आप हाईवे पर फर्राटा भरते सफर रहे हैं तो अपनी जेब ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए। केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी कर दी है। यह बढ़ोत्तरी नए फाइनेंसियल इयर यानी 1 अप्रैल से लागू हो गई है।

मंत्रालय हर साल अप्रैल महीने में टोल टैक्स में वृद्धि करता है। यह वृद्धि पूरे देश के सभी टोल प्लाजा पर एकसमान होती है। अब तक छोटे प्राइवेट वाहन पर 85 रुपए लगते थे, लेकिन अब 90 रुपए देने होंगे। इसी तरह छोटे कामर्शियल वाहनों को 95 रुपए की जगह 140 रुपए का भुगतान करना होगा।

आदेश लागू कर दिया गया

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवीन मिश्र ने बताया कि टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी का जैसा आदेश भूतल परिवहन मंत्रालय से आया। उसे शुक्रवार से लागू कर दिया गया है। यह रुटीन वृद्धि है जो हर साल होती है।

अब लगेंगे यह रेट

व्हीकल का प्रकार - एक ओर- दोनों ओर

कार, वैन, जीप - 90 रु। - 130 रु।

लाइट कामर्शियल व्हीकल - 140 - 210

लाइट ट्रक, बस - 295 - 435

हैवी ट्रक, बस (तीन धुरी) 325 - 485

हैवी ट्रक, बस (चार से छह धुरी) 465 - 700

हैवी ट्रक, बस (सात या अधिक धुरी)565 - 850