जनवरी और फरवरी का मंथ उनके लिए क्रूशियल

पेरेंट्स इसकी तैयारी काफी पहले से करते हैं। डाक्यूमेंट्स की जुगाड़ करने से लेकर अपने बच्चे को उस स्कूल के हिसाब से तैयार करने तक की प्रैक्टिस करते हैं। जनवरी और फरवरी का मंथ उनके लिए क्रूशियल और टेंशन भरा होता है क्योंकि इसी समय शहर के सारे स्कूलों में एडमिशन प्रॉसेस स्टार्ट होता है। वैसे गार्जियन जिन्हें अपने बच्चे का एडमिशन दिलाना है वो स्कूलों का चक्कर काटने लगते हैं।

स्कूलों में मिलने लगे फॉर्म

राजधानी के कई स्कूलों ने एडमिशन फॉर्म का डिस्ट्रब्यूशन शुरू कर दिया है। कई स्कूलों ने फॉर्म डिस्ट्रब्यूट करने के लिए डेट भी घोषित कर दी है, कई स्कूलों की डेट इसी महीने घोषित कर दी जाएगी। कई स्कूल मौसम को ध्यान में रखकर डेट घोषित करने का निर्णय बना रहे है। पेरेंट्स भी बच्चे का अच्छे स्कूलों में एडमिशन करवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन नियम के अनुसार कोई भी स्कूल उन्हीं बच्चों का एडमिशन लेंगे, जो स्कूल से तीन किलोमीटर के दायरे में रहते हैं।

25 परसेंट सीट रिजर्व रखें

राइट टू एजुकेशन एक्ट के तहत प्रत्येक स्कूलों को 25 परसेंट सीट रिजर्व रखना है, जिससे गरीब व लाचार बच्चों के लिए जो एससी व एसटी कोटे से आते हैं उनका एडमिशन हो सके। हालांकि माइनॉरिटी स्कूल जो स्टेट या इंडिया गवर्नमेंट से किसी भी प्रकार का लाभ नहीं लेते हैं उन्हें छोड़कर सभी स्कूलों को 25 परसेंट बच्चे का एडमिशन लेना होगा।

स्टेट में हैं 25 हजार स्कूल

स्कूल एसोसिएशन की मानें तो पूरे स्टेट में करीब 25 हजार स्कूल हैं, जो 6 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को एजुकेशन दे रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि 2010 से अब तक करीब पांच हजार स्टूडेंट्स का ही एडमिशन हो पाया है। स्कूल एसोसिएशन वालों का कहना है कि जब तक मामला सुप्रीम कोर्ट में है, तब तक हमलोग एडमिशन नहीं ले सकते हैं।

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट में 18-20 को इंटरव्यू

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट के मैरी वार्ड में 11 जनवरी को फॉर्म को डिस्ट्रब्यूट किया गया है। 18 से 20 जनवरी तक पेरेंट्स को स्टूडेंट के साथ इंटरव्यू देना है। इस स्कूल का रिजल्ट 22 जनवरी को जारी किया जाएगा।

स्कूल                                           डेट                 फी                   सीट                    क्लास

सेंट माइकल हाई स्कूल      20 व  21 जनवरी     500              160              वन

लोयेला मांटेसरी स्कूल      18 से 21 जनवरी      500              180              नर्सरी

डॉन बॉस्को एकेडमी          23- 24 जनवरी      500              180              नर्सरी

सेंट जेवियर हाई स्कूल       4-5 व 8-9 फरवरी   500              180               वन व नर्सरी

नॉट्रेडेम एकेडमी              जनवरी थर्ड वीक       500              160               नर्सरी

रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल    जारी है                500          120           नर्सरी

इंटरनेशनल हाई स्कूल        जारी है               300           70               वन

सेंट डोमिनिक सेवियो        जारी है               500          160               वन

ओपेन माइंड बिरला स्कूल    जारी है             1000           90               वन

National News inextlive from India News Desk